इओ पर चलेगा मुकदमा कार्रवाई . शौचालय घोटाले में पायी गयी है संलिप्तता शौचालय घोटाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद के बहुचर्चित शौचालय घोटाले में संलिप्त जिम्मेवारों पर अब कार्रवाई की बारी आयी है़ सभापति रहे जनक साह की बरखास्तगी के बाद अब मामले में आरोपी रहे तत्कालीन ईओ के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी है. बेतिया : नगर परिषद बेतिया के तत्कालीन सभापति जनक साह के बरखास्तगी के बाद अब तत्कालीन कार्यपालक […]
विज्ञापन
नगर परिषद के बहुचर्चित शौचालय घोटाले में संलिप्त जिम्मेवारों पर अब कार्रवाई की बारी आयी है़ सभापति रहे जनक साह की बरखास्तगी के बाद अब मामले में आरोपी रहे तत्कालीन ईओ के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी है.
बेतिया : नगर परिषद बेतिया के तत्कालीन सभापति जनक साह के बरखास्तगी के बाद अब तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार पर मुकदमा चलेगा. मुकदमा चलाने की अनुमति सरकार के विधि पटना के सचिव संजय कुमार ने आदेश दिया है.
सचिव के आदेश के बाद सरकार के अवर सचिव रामविशुन राय ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार को तत्कालीन ईओ बिरेन्द्र कुमार पर अभियोजन चलाने का अनुमति दे दिया है. तत्कालीन ईओ को पद पर रहते हुए कार्य निर्वहन किया है. कार्य निर्वहन के दौरान हीं शौचालय घोटाला हुआ था. जिस पर विधि विभाग भी मुहर लगा दिया है. सरकार के आदेश के बाद बेतिया पुलिस ईओ के खिलाफ अंतिम जांच प्रतिवेदन न्यायालय में सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है.
आरोप सिद्ध होने पर लटक सकती है बर्खास्तगी की तलवार
नगर परिषद में हुई 49 लाख के शौचालय घोटाले में अगर आरोप सिद्ध होता है,तो तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार पर भी तत्कालीन सभापति की तरह बर्खास्तगी की तलवार लटक सकता है. सरकार द्वारा एसपी को मुकदमा चलाने के लिए भेजे पत्र में कहा गया कि अगर घोटाले का आरोप सिद्ध होता है,तो सरकार की मंजूरी से ईओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया जायेगा.
क्या है मामला
वर्ष 2014 में शौचालय निर्माण के नाम पर 49 लाख का घोटाला हुआ था. इस मामले में तत्कालीन ईओ अजय कुमार सिंह ने नगर थाने में 11 जून 2014 को थाना कांड संख्या 290/014 दर्ज करायी थी.
जिसमें तत्कालीन ईओ, नप कर्मी विजय कुमार, शहर में शौचालय निर्माण करा रही संबोधी एनजीओ के संचालक जयकुमार सोनी को आरोपी बनाया गया था. आरोप था कि 200 शौचालय की जगह 350 शौचालय नवनिर्मित शौचालय का फोटो लगा कर भुगतान कर दिया गया था. जांच के दौरान इस मामले में पुलिस ने तत्कालीन सभापति जनक साह को अप्राथमिकी अभियुक्त भी बनायी थी.
इसके अलावे 25 पार्षदों का नाम भी सामने आया था. कारण कि जब तत्कालीन नगर प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी व नप कर्मियों ने स्पॉट का निरीक्षण किया, तो शौचालय निर्माण नहीं हुआ था. पार्षदों के अनुशंसा पर 49 लाख रूपया शौचालय निर्माण के नाम पर संबोधी एनजीओ के संचालक जयकुमार सोनी को भुगतान कर दिया गया था.
नप में हुआ था 49 लाख का घोटाला
घोटाले में कार्रवाई के बावजूद हेराफेरी में नहीं लग रहा डर
शौचालय घोटाले में लगातार हो रही कानूनी कार्रवाई के बावजूद नगर परिषद प्रशासन को हेराफेरी करने में डर नहीं लग रहा है. शौचालय घोटाल के हीं तरह वर्ष 2014-015 में हुई डस्टबीन व ठेला खरीद में भारी अनियमितता बरती गयी है. अडिट के दौरान खरीद में 19 लाख की राशि का हेराफेरी पकड़ में आया था. इस खरीदारी में एक तत्कालीन ईओ सहित कई कर्मियों की भी संलिप्तता सामने आ रही है.
37 बोतल विदेशी व 10 देसी शराब के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार
कार्रवाई
शहर के नया बाजार व अंबेडकरनगर में उत्पाद विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से की छापेमारी
बेतिया उत्पाद विभाग व पुलिस द्वारा अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ शहर के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान 37 बोतल विदेशी शराब, 10 लीटर देशी शराब व 30 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले कच्चा समाग्री को जब्त कर लिया गया है.
वहीं चार अवैध शराब के धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया.यह कार्रवाई रविवार की देर रात की गयी. छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार कर रहे थे. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शहर के नया बाजार में भारी मात्रा में विदेशी शराब की सप्लाई की जा रही है. सूचना के आधार पर धंधेबाज मणी कुमार के घर पर छापेमारी की गयी. जहां से रॉयल स्टैग के 37 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया. धंधेबाज मणी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अंबेडकरनगर में 10 लीटर देशी शराब व 30 लीटर शराब बनाने में प्रयुक्त कच्चा सामग्री जब्त किया गया.इस दौरान धंधेबाज में जगजीवन नगर के कुदंन राउत, बगहा पुलिस जिला के रामनगर रंजन राउत व मुफस्सिल थाना के आशानगर के बद्री महतो को गिरफ्तार किया गया. एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार, दारोगा राजीव रंजन,भारी संख्या उत्पाद व पुलिस जवान शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




