सोनपुर में तीन बच्चों की गयी जान

Published at :21 Aug 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर में तीन बच्चों की गयी जान

सोनपुर : सबलपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. बाढ़ के पानी में डूबने से शनिवार को सबलपुर उतरी पंचायत के नेवल टोला के तीन बच्चों की मौत हो गयी. नेवल टोला के पशुपालकों के परिवार के लोग प्रत्येक दिन चारा के लिए जाते हैं. शनिवार को भी नेवल टोला […]

विज्ञापन

सोनपुर : सबलपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया. बाढ़ के पानी में डूबने से शनिवार को सबलपुर उतरी पंचायत के नेवल टोला के तीन बच्चों की मौत हो गयी. नेवल टोला के पशुपालकों के परिवार के लोग प्रत्येक दिन चारा के लिए जाते हैं. शनिवार को भी नेवल टोला के लोग अपने-अपने पशु के चारे के लिए गये हुए थे. नेवल टोला के जितेंद्र राय के पुत्र गोलू, विजय राय की पुत्री चांदनी, हीरा राय की पुत्री काजल एवं परशुराम राय के बच्चे भी चारा के लिए गये हुए थे. पानी बढ़ने का अंदाजा बच्चों को नहीं लग सका और बच्चे पानी में डूब गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन