पहली बार एनडीए के कोटे में गयी अध्यक्ष की कुरसी

Published at :01 Jul 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बार एनडीए के कोटे में गयी अध्यक्ष की कुरसी

अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र के काबिज होने से और मजबूत हुई भाजपा महागंठबंधन के खाते में उपाध्यक्ष की कुरसी बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में जिला परिषद अध्यक्ष की कुरसी संभवत: पहली बार भाजपा के कोटे में गई है़ भाजपा के शैलेंद्र गढ़वाल ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है़ हालांकि इससे पहले भाजपा […]

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र के काबिज होने से और मजबूत हुई भाजपा

महागंठबंधन के खाते में उपाध्यक्ष की कुरसी
बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में जिला परिषद अध्यक्ष की कुरसी संभवत: पहली बार भाजपा के कोटे में गई है़ भाजपा के शैलेंद्र गढ़वाल ने इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है़ हालांकि इससे पहले भाजपा से नरकटियागंज की पूर्व प्रत्याशी रेणु कुमारी जिला परिषद अध्यक्ष थी, लेकिन उस दौरान वह एनडीए की सहयोगी दल जदयू में थी़ हालांकि जिला परिषद उपाध्यक्ष की कुरसी को बचाने में भाजपा कामयाब नहीं रही़ इस बार उपाध्यक्ष पद राजद नेता अमर यादव की पत्नी रेणु देवी के पास पहुंच गई है़
जिला परिषद की राजनीतिक इतिहास की बात करें तो उसे जानने वाले बताते हैं कि 1984 से लगातार 2001 तक जिला परिषद अध्यक्ष की कुरसी कांग्रेस के पास थी़ 2001 में चुनाव हुआ तो यह सीट राजद के अमर यादव के पास चली गई़ इसके बाद 2006 में यह कुरसी जदयू(तब भाजपा के साथ गंठबंधन) की रेणु देवी के कब्जे में रही़ 2011 में भी रेणु देवी ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा़ हालांकि 2014 में अविश्वास के बूते जदयू की शिवरानी ने इस सीट पर काबिज हुई़ अब पहली बार भाजपा के शैलेंद्र गढ़वाल जिला परिषद अध्यक्ष की कुरसी पर बने हुए है़ं
2009 में राजनीति में आये थे इंजीनियर शैलेंद्र : कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रेम गढ़वाल के पुत्र शैलेंद्र गढ़वाल पेशे से इंजीनियर थे़ टाटा में कुछ दिनों तक उन्होंने इंजीनीयर के पद पर कार्य भी किया था़ साल 2009 में वह अचानक राजनीति में आये़ वाल्मीकिनगर सीट से निर्दल लोकसभा का चुनाव लड़ा और 21 हजार मत प्राप्त कर अपना दबदबा बना दिया़ अबकी विधानसभा चुनाव में वह भाजपा से टिकट की चाह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के सामने थरुहट सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की़ हालांकि जिस सीट से वह टिकट चाह रहे थे वह एनडीए की सहयोगी दल रालोसपा के हिस्से में आ गई़
सांसद व जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट: जिला परिषद अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति कोटे में जाने और शैलेंद्र गढ़वाल के जिला पार्षद बनते ही शैलेंद्र की जीत तय हो चुकी थी़ पूरे जिले में इसकी जोरों से चरचा भी थी़ लोग खुलेआम बोल रहे थे कि शैलेंद्र अध्यक्ष बन गये हैं 30 जून को तो महज औपचारिकता होने वाली है़ इधर, नामांकन दाखिल करने से पूर्व शैलेंद्र गढ़वाल को वाल्मीकिनगर से भाजपा सांसद सतीश चंद्र दूबे व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने उन्हें कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया़
पेशे से इंजीनि यर रह चुके हैं शैलेंद्र, टाटा में कुछ दिनों तक की थी नौकरी
2009 में आये थे राजनीति में, वाल्मीकिनगर संसदीय सीट से निर्दल लड़ा था चुनाव
पूर्व मंत्री प्रेम गढ़वाल के पुत्र हैं शैलेंद्र, सुशील मोदी के सामने ली थी भाजपा की सदस्यता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन