घर में घुसा नाले का पानी

Updated:
विज्ञापन

कमलनाथ के लोगों में आक्रोश, की शिकायत बेतिया : शहर के कमलनाथ नगर मोहल्ले में नाले का पानी घर में घुसने से लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद के इओ विपिन कुमार को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि यह मोहल्ला शहर के वार्ड संख्या-23 का है. मोहल्ले के […]

विज्ञापन

कमलनाथ के लोगों में आक्रोश, की शिकायत

बेतिया : शहर के कमलनाथ नगर मोहल्ले में नाले का पानी घर में घुसने से लोगों में आक्रोश है. आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने नगर परिषद के इओ विपिन कुमार को आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि यह मोहल्ला शहर के वार्ड संख्या-23 का है. मोहल्ले के केशरीनंदन पथ में रोड़ उच्चा बना देने के कारण नाला नीचा हो गया है. हल्की बरसात होने पर नाले में पानी भर जाता है. जिससे अधिकांश घरों में नाले का गंदा पानी घुस जाता है. मोहल्लेवासियों के शिकायत पर नप प्रशासन की टीम कमलनाथ नगर मोहल्ला में पहुंची.
सड़क का अतिक्रमण कर बने घरों के सिढ़ियों को तोड़वा दिया व पानी घुसने की समस्या से भी निदान दिलाने का आश्वासन दिया. इसके अलावे मोहल्ले में सड़कों में बने ब्रेकरों को भी तोड़वा दिया गया. आवेदन देने वालों में रतन कुमार सिंह, रौशन सिंह, ललन जी आर्य, मंजू कुमार, रेणु देवी, प्रतिमा रानी सिन्हा, प्रियंका कुमारी, राकेश साह, राकेश वर्मा आदि शामिल हैं .
मुश्किलें बढ़ीं
आक्रोशित मोहल्लेवािसयों ने इओ को िदया आवेदन
लोगों की शिकायत पर नगर परिषद की टीम मोहल्ले पहुंची
दूर होगी समस्या
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन