पीएचइडी के दो कर्मियों के घर में 50 हजार की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीछे का गेट तोड़कर चुराया गैस सिलेंडर, चूल्हा, कूकर सहित अन्य कीमती सामान जेइ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बेतिया : शहर के जगजीवर नगर लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल परिसर में अवस्थित दो कर्मियों के आवास के पीछे का गेट तोड़कर रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर […]
विज्ञापन
पीछे का गेट तोड़कर चुराया गैस सिलेंडर, चूल्हा, कूकर सहित अन्य कीमती सामान
जेइ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
बेतिया : शहर के जगजीवर नगर लोक स्वास्थ्य अवर प्रमंडल परिसर में अवस्थित दो कर्मियों के आवास के पीछे का गेट तोड़कर रविवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया. चोर इस दौरान करीब 50 हजार रूपये कीमत के समान ले उड़े. चोरी पीएचईडी कार्यालय में कार्यरत कर्मी मिथलेश कुमार सिंह व रामनरेश पंड़ित के आवास में हुई है. दोनों कर्मी किसी काम से बाहर गये हुए थे.
चोरी की घटना की सूचना अन्य कर्मियों ने सहायक अभियंता अनिल कुमार को दी. एसडीओ कर्मियों के आवास पर पहुंचे. देखा कि दोनो आवास के पीछे का गेट टूटा हुआ है. चोर आवास से कई समान चोरी कर ली गयी है. चोरी की घटना को लेकर सहायक अभियंता अनिल कुमार ने नगर थाना में अज्ञात चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है. जेई अनिल कुमार ने बताया कि कर्मी मिथलेश कुमार सिंह व रामनरेश पंड़ित जरूरी काम से गये थे. उनके आवास में कोई नहीं था. इसी का लाभ उठा कर चोरों ने आवास के पीछे का गेट तोड़ कर प्रेशर कूकर , दो गैस सिलिंडर, दो चूल्हा सहित कई समान की चोरी कर ली है. जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार आंकी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










