फुलियाखांड पंचायत में मतदान आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव. पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान का काम मतपेटी में रखे मतपत्र पानी से भिंगने के कारण रद्द कर दिया गया था फुलियाखांड का मतगणनाा कुल 87 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5210 मतदाता बैरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलियाखांड़ पंचायत में मंगलवार को सुबह […]
विज्ञापन
चुनाव. पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान का काम
मतपेटी में रखे मतपत्र पानी से भिंगने के कारण रद्द कर दिया गया था फुलियाखांड का मतगणनाा
कुल 87 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 5210 मतदाता
बैरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित फुलियाखांड़ पंचायत में मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कार्य होगा़ इसके लिए प्रखंड प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है़ इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह निवार्ची पदाधिकारी अजीत कुमार रौशन ने बताया कि विगत 6 जून को मतगणना के दौरान फुलियाखांड के एक से लेकर नौ वार्डों के मतपेटी में पानी पड़ गया था़ जिससे सभी मतपत्र खराब हो गये थे़
जिसके चलते मतगणना रद्द करते हुए पुन: मतगणना कराने का निर्णय लिया गया है़ मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गयी़ मतदान कर्मियों को अपने-अपने बूथों पर सामग्री के साथ रवाना किया जा रहा है़ इसके लिए एक जोन, तीन सेक्टर, पांच पीसीसी में बनाया गया है़
15 जून को होगा मतगणना: आज शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 15 जनू को मतगणना कार्य प्रखंड परिसर में किया जायेगा़ मतगणना के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं हो इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है़ बताया गया है कि लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी़
कौन-कौन से पदों के लिए कितने है उम्मीदवार
मुखिया – 6
पंचायत समिति – 10
जिला परिषद- 12
वार्ड सदस्य – 43
सरपंच-4
पंच- 12
नप सभापति का चुनाव आज, कई कयास
वार्ड पार्षदों की खेमाबंदी, एक प्रत्याशी के चुनाव मैदान से हटने का लगाया जा रहा है कयास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




