मीना बाजार में सब्जी विक्रेता को चाकू गोद लूटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शहर के मीना बाजार में एक सब्जी दुकानदार से बोरा रखने को लेकर विवाद हो गया़ विरोधी दुकानदारों ने उसे चाकू से गोद दिया व गले से चांदी की चेन लूट ली़ सब्जी दुकानदार बैरिया थाना के संघघाट निवासी शहनाज हुसैन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दु कुमार […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के मीना बाजार में एक सब्जी दुकानदार से बोरा रखने को लेकर विवाद हो गया़ विरोधी दुकानदारों ने उसे चाकू से गोद दिया व गले से चांदी की चेन लूट ली़
सब्जी दुकानदार बैरिया थाना के संघघाट निवासी शहनाज हुसैन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दु कुमार ने बताया कि मनुआपुल थाना के बसंतटोला के नेयाज अहमद, बैरिया थाना के हाट सरैया के साहेब मियां व फिरोज मियां को नामजद किया गया है़ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है़
सब्जी दुकानदार शहनाज हुसैन ने बताया है कि वह शुक्रवार की शाम को मीना बाजार में सब्जी का दुकान लगा रहा था. इसी बीच सभी आरोपियों ने उसका रास्ता बंद कर दिया़ जब इसका विरोध किया तो पहले गाली-गलौज व मारपीट किये. बाद में चाकू से गोद कर चांदी का चेन लूट कर फरार हो गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




