धूमनगर में गेट-ग्रिल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : गेट-ग्रिल व वेल्डिंग मशीन दुकान में चोरी करते चोर को रंगे हाथ स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकानदार ने मंगलवार की रात रंगे हाथ धर-दबोचा़ चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया़ चोरी करते पकड़ा गया चोर कालीबाग के राजू कुमार बताया गया है़ पुलिस बुधवार को न्यायिक […]
विज्ञापन
बेतिया : गेट-ग्रिल व वेल्डिंग मशीन दुकान में चोरी करते चोर को रंगे हाथ स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकानदार ने मंगलवार की रात रंगे हाथ धर-दबोचा़ चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने मुफस्सिल पुलिस को सौंप दिया़ चोरी करते पकड़ा गया चोर कालीबाग के राजू कुमार बताया गया है़ पुलिस बुधवार को न्यायिक हिरासत में तेज भेज दी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार डब्लू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है व चोर को जेल भेज दिया गया है़
घटना के बावत बताया जाता है कि मंगलवार की मुफस्सिल थाना के धूमनगर में आधी रात डब्लू के गेट-ग्रिल व वेल्डिंग मशीन के दुकान में चोरी करने के नीयत से आधा दर्जन की संख्या में चोर घुस थे़ दुकान में रखे गये लोहा व उससे बने समान को चुराने लगे़ समान चुराने की आवाज पर दुकानदार की नींद खुल गयी व वह शोर मचाने लगा़ दुकानदार की शोर सुनकर आस-पास के लोग जग गये व भाग रहे एक चोर को पकड़ लिया़ जबकि उसके अन्य सहयोगी अंधेरे व रात में आयी बारिश का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे़
दुकान के पीछे की खिड़की तोड़ कर दिया घटना को अंजाम
सोना-चांदी के आभूषण के साथ-साथ एलसीडी भी चुरा ले गये चोर
02 लाख 90 हजार रुपये के सोने के आभूषणों की हुई चोरी, 20 हजार रुपए के चांदी के आभूषणों भी चोरों ने चुराए
24़ इंच की एलसीडी टीवी भी चोरों ने िखड़की तोड़कर कर ली चोरी
140 करोड़ टन तक अभी है देश के बंदरगाहों की माल ढुलाई क्षमता
250 प्रोजेक्ट में निवेश करेगा जहाजरानी मंत्रालय
12 बड़े बंदरगाहों व आठ सामुद्रिक राज्यों समेत सौ परियोजनाओं की पहचान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




