आत्महत्या. एक साथ चिमनी भट्ठा में काम करते थे दोनों
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शादी शुदा रामराज रिंकी से करता था प्यार दोनों ने पेड़ से लटक की खुदकुशी सहोदरा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी गौनाहा : प्यार जब परवान चढ़ता है तो प्रेमी सारी हदे को पार कर जाते है, चाहे वह मौत ही क्यू न हो़ सहोदरा थाना क्षेत्र के दो प्यार करने वालो ने इसलिए अपनी […]
विज्ञापन
शादी शुदा रामराज रिंकी से करता था प्यार
दोनों ने पेड़ से लटक की खुदकुशी
सहोदरा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
गौनाहा : प्यार जब परवान चढ़ता है तो प्रेमी सारी हदे को पार कर जाते है, चाहे वह मौत ही क्यू न हो़ सहोदरा थाना क्षेत्र के दो प्यार करने वालो ने इसलिए अपनी इहलीला समाप्त कर ली क्योंकि उनके घर वालो ने उनके प्यार को नकार दिया और शादी की इजाजत नही दी़ धमौरा गाव निवासी मंशी महतो के 25 वर्षीय पुत्र रामराज महतो खैरवा टोला निवासी ठग महतो की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी कुमारी रविवार को सदा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए़ सुबह गाय चराने वाले जब बुढ़िया माई स्थान के पास गए तो देखा कि दोनो का शव पेड़ से लटक रहा है़
देखते ही देखते यह खबर पुरे क्षेत्र में फैल गई़ ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि बुढ़िया माई के स्थान के पास जामुन के पेड़ से दो शव लटक रहें है़
पुलिस ने दोनो शवों को उतारा और उनकी पहचान की गई़ हुआ़ जहां लड़की सलवार समीज सुट में देखी गयी़ वहीं लड़का हाफ पैंट व टी सर्ट में था़ लड़की अपने दूपटे को गल्ले में लपेट कर पेड़ के डाल से लटकी थी़ वहीं लड़का अपने गमछे के गल्ले में लपेटे था़
सहोदरा थानाध्यक्ष के एम गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों की पहचान कर ली गयी है़ लड़का सहोदरा थाना क्षेत्र के धमौरा गांव निवासी मंशी महतो का 25 वर्षीय पुत्र रामराज महतो बताया जा रहा है़
वहीं लड़की की पहचान खैरवा टोला निवासी ठग महतो उर्फ गोलटेन महतो की 20 वर्षीय लड़की रिंकी कुमारी के रूप में हुई है़ घटना को लेकर लड़का का पिता ने पुलिस को अपने दिये बयान में बताया है कि घटना शनिवार की सुबह की है़ शुक्रवार की दस बजे रात्रि रिंकी ने रामराज को फोन कर बुलाया़ रामराज रिंकी के घर पहुंच गया और उसे अपने साथ साईकिल पर बैठा कर घर ले आया और शादी करने की बात कही़ पिता ने लड़के से कहा कि तुम पहले से शादी शुदा हो और तुम्हारे तीन बच्चे भी है़ फिर यह मलामत कहां से उठा लाया़
इसी पर रामराज-लड़की को ले वापस लौट गया और रास्ते में सुन-शान जंगल में यह घटना का अंजाम दे दिया़ वहीं लड़की के पिता का कहना है कि उसकी लड़की कुंआरी थी़ लड़का-लड़की दोनों एक साथ चिमनी भट्ठा में काम करते थे लड़की की बहन की शादी लड़के के गांव में हुई है़ इसी नाते लड़की का उसके गांव भी आना-जाना रहता था़ इधर थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










