योगापट्टी में मुखिया प्रत्याशी पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Published at :29 May 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
योगापट्टी में मुखिया प्रत्याशी पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

गोलाघाट में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी गयी थी वोट मांगने बेतिया / योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं मंजू देवी के स्कारपियो पर गोलाघाट के ग्रामीणों ने ईट-पत्थर से हमला कर दिया़ जिससे गाड़ी के शीशा टूट गया़ हमले में […]

विज्ञापन

गोलाघाट में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी गयी थी वोट मांगने

बेतिया / योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं मंजू देवी के स्कारपियो पर गोलाघाट के ग्रामीणों ने ईट-पत्थर से हमला कर दिया़ जिससे गाड़ी के शीशा टूट गया़ हमले में मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी व उनके समर्थकों को भी हल्की चोटें आयी है़
घटना को ले लालबाबू प्रसाद ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मुखिया भिखारी यादव के पुत्र बाबूनंद यादव,मंटू यादव उर्फ आशीष यादव को आरोपी बनाया गया है़ योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है़
घटना के बारे में बताया गया है कि मुखिया प्रत्याशी मंजू देवी दोपहर में गोलाघाट में वोट मांगने गयी थी़ तभी पूर्व मुखिया भिखारी यादव के पुत्र बाबूनंद यादव, आशीष यादव अपने समर्थकों के साथ आये़ प्रत्याशी के वाहन पर ईंट-पत्थर से चलाने लगे़ इस दौरान मंजू देवी, उनके अन्य समर्थकों को हल्की चोंटे आयी हैं और वाहन का शीशा टूट गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन