आंधी-पानी में घर की दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल

Published at :29 May 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी-पानी में घर की दीवार गिरने से एक की मौत, दो घायल

बेतिया / योगापट्टी : योगापट्टी थाना के फतेहपुर में दोपहर आयी अचानक आंधी-पानी में घर का दिवार गिरने से एक की मौत हो गयी़ जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये़ मृतक की पहचान शंभू पांडेय की रूप में हुई है़ जबकि उनके सगे भाई सुभाष पांडेय व भिखारी साह के पुत्र सुरेश […]

विज्ञापन

बेतिया / योगापट्टी : योगापट्टी थाना के फतेहपुर में दोपहर आयी अचानक आंधी-पानी में घर का दिवार गिरने से एक की मौत हो गयी़ जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये़ मृतक की पहचान शंभू पांडेय की रूप में हुई है़ जबकि उनके सगे भाई सुभाष पांडेय व भिखारी साह के पुत्र सुरेश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये़ घायलों को इलाज के लिए परिजन योगापट्टी पीएचसी ले गये़ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को एमजेके अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया़ जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है़

जानकारी के अनुसार, विश्वविजय पांडेय के घोठा के समीप एक घर में आधा दर्जन ग्रामीण तास खेल रहे थे़ दो बजे के करीब आंधी-पानी आयी़ आंधी-पानी में घर का दिवार गिर गया़ जिसमें शंभू पांडेय,उनके छोटे भाई सुभाष पांडेय व सुरेश प्रसाद दब गये़ दिवार में दबने से शंभू पांडये बुरी तरह से घायल हो गये़ परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए बेतिया ला रहे थे, इसी दौरान शंभू पांडेय ने रास्ते हीं हीं दम तोड़ दिया़ जबकि उनके छोटे भाई सुभाष पांडेय का पैर टूट गया है, जबकि सुरेश के सर में गंभीर चोंटे आयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन