अगस्त से बेतिया रेलवे स्टेशन पर लें वाई-फाई की सुविधा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आपके पास स्मार्ट फोन है तो बिना इंटरनेट पैक रिचार्ज के भी आप अपने फोन से अपना रिजर्वेशन चेक कर सकेंगे़ ट्रेनों की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी़ ई-रिजर्वेशन कर सकेंगे़ टिकट भी कैंसिल हो सकेगी़ देश दुनिया भी जुड़ सकेंगे तो सोशल साइट्स के जरिये दोस्तों से भी गपशप हो सकेगी़ यह सब संभव […]
विज्ञापन
आपके पास स्मार्ट फोन है तो बिना इंटरनेट पैक रिचार्ज के भी आप अपने फोन से अपना रिजर्वेशन चेक कर सकेंगे़ ट्रेनों की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी़ ई-रिजर्वेशन कर सकेंगे़ टिकट भी कैंसिल हो सकेगी़ देश दुनिया भी जुड़ सकेंगे तो सोशल साइट्स के जरिये दोस्तों से भी गपशप हो सकेगी़ यह सब संभव हो सकेगा स्टेशन पर वाई-फाई सेवा के शुरू होने से़
बेतिया : हाल ही में पटना रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सेवा शुरू होने के बाद दूसरे चरण में देश के चार सौ और रेलवे स्टेशन पर दो माह में वाई-फाई सेवा की शुरूआत होने वाली है़ इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है़ इसके बाद तीसरे चरण में वाई-फाई की यह सुविधा ए ग्रेड रेलवे स्टेशन को दी जायेगी़ जिसमें बेतिया रेलवे स्टेशन भी शामिल है़
स्थानीय रेलवे प्रशासन अगस्त माह तक बेतिया में वाई-फाई सुविधा शुरू करने का दावा कर रहा है़ जानकारी के अनुसार, बेतिया रेलवे स्टेशन ए ग्रेड में आता है़ लिहाजा तीसरे चरण में यहां भी वाई-फाई की सेवा शुरू हो सकेगी़ यह सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को स्मार्ट फोन के जरिए इंटरनेट से जानकारी जुटाने में काफी सहूलियत मिलेगी़
सेवा शुरू हो जाने के बाद प्लेटफार्म पर जब कोई यात्री अपने मोबाइल का वाई-फाई ऑन करेगा तो रेल वॉयर का एक आइकन मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा. इस सेवा को यूज करने के लिए मोबाइल में ऑप्शन के रूप में यूजर को अपने मोबाइल का नंबर देना होगा. नंबर देने के बाद उसी नंबर पर ओटीपी यानि वन टाइम पासवर्ड मैसेज के तौर पर आएगा. पासवर्ड डालने के साथ ही वाई-फाई कनेक्ट हो जाएगा.
बदला जा रहा स्टेशन का टाइल्स
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पुराने टाईल्स को हटाकर नया टाईल्स लगाया जा रहा है़ कार्य चल रहा है़ स्टेशन प्रशासन का दावा है कि जल्द ही टाईल्स बदलने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा़ इसके बाद प्लेटफार्म आकर्षक दिखेगा़
चकाचक हुआ मार्ग, परिसर का पक्कीकरण
बेतिया रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है़ तीन माह के भीतर ही स्टेशन जाने वाला मार्ग की मरम्मत कर उसे चकाचक कर दिया गया है़
हालांकि बानूछापर की ओर जाने वाला मार्ग अभी तक जर्जर है़ इसके अलावे स्टेशन की पोर्टिको व परिसर का पक्कीकरण करा दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










