डीएम अंकल! छुट्टियां भी आ गईं, खुलवा दें पार्क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

”डीएम अंकल! समर वैकेशन भी आ गया है़ आने वाले सोमवार से स्कूलों में छुट्टी हो जायेगी़ ऐसे में हम बच्चे छुट्टी की मस्ती कहां करेंगे़ शहर का नजरबाग चिल्ड्रेन पार्क भी बन चुका है़ बस उसका दरवाजा ही नहीं खुलता है़ आस-पास में कुछ गंदगी है़ प्लीज, अंकल अब तो पार्क का दरवाजा खुलवा […]
विज्ञापन
”डीएम अंकल! समर वैकेशन भी आ गया है़ आने वाले सोमवार से स्कूलों में छुट्टी हो जायेगी़ ऐसे में हम बच्चे छुट्टी की मस्ती कहां करेंगे़ शहर का नजरबाग चिल्ड्रेन पार्क भी बन चुका है़ बस उसका दरवाजा ही नहीं खुलता है़ आस-पास में कुछ गंदगी है़ प्लीज, अंकल अब तो पार्क का दरवाजा खुलवा दीजिए़ ” यह अपील है कि शहर के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने, जो ‘प्रभात खबर’ के माध्यम से यह संदेश डीएम तक पहुंचाने को बेताब है़ं
बेतिया़ : शहर के राजड्योढ़ी परिसर स्थित नजरबाग चिल्ड्रेन पार्क का दरवाजा अभी तक नहीं खुल सका है़ हालांकि 26 जनवरी को भी इसके खोले जाने के दावे थे, लेकिन कुछ कार्य बाकी रहने के चलते इसके उद्घाटन की तिथि स्थगित कर दी गयी़
जनवरी से लेकर अब माह होने का है, लेकिन पार्क के चालू होने को लेकर कोई पहल होती नहीं दिख रही है़ जबकि स्कूलों में समर वैकेशन भी होने लगे है़ं लिहाजा बच्चे मौज-मस्ती को लिए पार्क खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है़ं बच्चों व उनके अभिभावकों का कहना है कि छुट्टी के दिनों में बच्चों को खेलने के लिए शहर में कोई अच्छी जगह नहीं है़
जहां सुबह या शाम को कुछ समय बीता सके़ ऐसे में यदि चिल्ड्रेन पार्क चालू हो जाता, तो बच्चों के खेलने-कूदने व मौज-मस्ती के लिए यह अच्छी जगह होती़ पार्क निर्माण भी करीब पूरा हो चुका है़ बस साफ-सफाई कराना बाकी है़
98 लाख हुए खर्च, दो साल में बना पार्क
नजरबाग पार्क का निर्माण साल 2015 में शुरू हुआ था़ तकरीबन दो साल में यह पार्क बनकर तैयार हो चुका है़ विभागीय जानकारी के मुताबिक, इस पार्क में कुल 98 लाख रुपये खर्च हुए है़
पार्क खोलने के लिए बनायी है कमेटी:
नजरबाग चिल्ड्रेन पार्क को चालू करने के लिए शहरवासियों ने एक कमेटी भी बनायी है़ बीते दिनों इस कमेटी के लोगों ने बैठक कर इसके चालू होने के विलंब पर नाराजगी भी जतायी थी़ डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा था़
प्रवेश के लिए टिकट
पार्क में प्रवेश के लिए टिकट लेनी होगी़ हालांकि टिकट कितने रुपये का होगा, इसका दर अभी तय नहीं हो सका़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




