मझौलिया में चुनाव आज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सातवां चरण. बूथों पर बिजली, शौचालय की व्यवस्था का निर्देश शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए पुलिस बल की हुई तैनाती मझौलिया : सातवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं पेयजल, बिजली, शौचालय आदि सुविधाओं को दुरूस्त करने […]
विज्ञापन
सातवां चरण. बूथों पर बिजली, शौचालय की व्यवस्था का निर्देश
शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए पुलिस बल की हुई तैनाती
मझौलिया : सातवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं पेयजल, बिजली, शौचालय आदि सुविधाओं को दुरूस्त करने के लिए सभी केंद्राधीक्षकों को दिशा-निर्देश भी दिया गया है. वहीं शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए पुलिस की तैनाती की गयी है. वहीं दंगा नियंत्रण वाहन, महिला-पुरुष पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेंगे. मतदान केंद्रों पर कदाचार मुक्त चुनाव के लिए 29 सेक्टर पर दंडाधिकारी तथा चार जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है़
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राज कुमार वर्मा ने बताया कि 387 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पारस पकड़ी तथा रामनगर बनकट को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. यहां लाइव टेलीकॉस्ट से पल-पल की जानकारी ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










