बरात आयी दूल्हे की बहन की गैंगरेप के बाद हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला की घटना मझौलिया के गोड़ा करमवा गांव से आयी थी बरात बेतिया : बरात आयी दूल्हे की चचेरी नाबालिग बहन का हाथ-पैर रूमाल से बांध उसके साथ गैंगरेप किया और गला घोंट उसकी हत्या कर दी़ घटना जगदीशपुर थाने के नयका टोले की है़ मझौलिया थाने के गोड़ा करमवा […]
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला की घटना
मझौलिया के गोड़ा करमवा गांव से आयी थी बरात
बेतिया : बरात आयी दूल्हे की चचेरी नाबालिग बहन का हाथ-पैर रूमाल से बांध उसके साथ गैंगरेप किया और गला घोंट उसकी हत्या कर दी़ घटना जगदीशपुर थाने के नयका टोले की है़ मझौलिया थाने के गोड़ा करमवा के दशरथ सहनी के पुत्र की सोमवार को शादी थी़ बरात जगदीशपुर के नयका टोले आयी थी़ दूल्हे की 11 वर्षीय चचेरी बहन भी बरात में आयी थी़ शाम को नाश्ता के बाद बराती वापस जनवासा में ठहरने के लिए चले गये़
पीड़िता दुल्हन के घर पर ही रुक गयी़ पड़ोसियों के मुताबिक, रात तीन बजे कुछ लोग आये और दरवाजे पर चारपाई पर सो रही पीड़िता को खाना खिलाने के लिए उसे अपने साथ ले गये़ इसके बाद वह वापस नहीं लौटी़ घंटे भर खोजबीन के बाद गेहूं के खेत में पीड़िता की लाश मिली़ उसके हाथ-पैर रूमाल से बंधे हुए थे़ अंदरूनी अंगों से खून निकल रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




