वारदात. बेटी का दाखिला कराने गये थे कलेक्ट्रेट कर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

चोरों ने खंगाल लिया घर शहर के बानूछापर के ताराबाग में 5 लाख की चोरी, आभूषण उड़ाये मकान के पीछे के दरवाजा तोड़ घर में घुसे थे चोर, की लूटपाट बेटी का दाखिला कराने गुरुवार को बोकारो गया था पूरा परिवार बेतिया : बेटी का दाखिला कराने पूरे परिवार के साथ बोकारो गये कलेक्ट्रेट कर्मी […]
विज्ञापन
चोरों ने खंगाल लिया घर
शहर के बानूछापर के ताराबाग में 5 लाख की चोरी, आभूषण उड़ाये
मकान के पीछे के दरवाजा तोड़ घर में घुसे थे चोर, की लूटपाट
बेटी का दाखिला कराने गुरुवार को बोकारो गया था पूरा परिवार
बेतिया : बेटी का दाखिला कराने पूरे परिवार के साथ बोकारो गये कलेक्ट्रेट कर्मी विजय सिन्हा के बानूछापर स्थित मकान में भीषण चोरी हुई है. मकान के पीछे से दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया है.
30 हजार नगद, 2.50 लाख के आभूषण, लैपटॉप, बाइक समेत करीब 5 लाख के सामान चोर उठा ले गये हैं. घटना का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोस के लोग विजय सिन्हा के मकान के पीछे का दरवाजा टूटा देखा. जबकि मेन गेट का ताला बंद था. शक होने पर पड़ोसियों ने फोन कर विजय सिन्हा को इसकी सूचना दी.
सूचना मिलते ही विजय सिन्हा बेतिया पहुंचे और मकान में घुसते ही सामान बिखरा व आलमारी खुला देख इनके होश उड़ गये. चोरों ने इनके मकान से सभी कीमती चीज उठा ले गये. इसमें नगद, आभूषण, लैपटाप, बाइक, स्टेबिलाइजर समेत पांच लाख के सामान बताये जा रहे हैं.
विजय सिन्हा ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. बानूछापर ओपी प्रभारी चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




