दहेज की खातिर विवाहिता को जला कर मार डाला !
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

लाश को जला कर साक्ष्य को ससुराल वालों ने मिटा दिया विवाहिता के चाचा ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी लौरिया : एक लाख रुपया दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जला दिया. साक्ष्य को मिटाने के नियत से आनन-फानन में लाश को जला दिया. घटना […]
विज्ञापन
लाश को जला कर साक्ष्य को ससुराल वालों ने मिटा दिया
विवाहिता के चाचा ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी
लौरिया : एक लाख रुपया दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़क कर जला दिया. साक्ष्य को मिटाने के नियत से आनन-फानन में लाश को जला दिया.
घटना थाना क्षेत्र के मरहिया गांव की बतायी जा रही है. इस बावत विवाहिता के चाचा चनपटिया थाना के गिद्धा चौबे टोला निवासी चंद्रशेखर साह ने लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में मृतक विवाहिता रिंकू देवी के पति जटाशंकर साह, जेठ जगदीश साह, जेठानी सिंधू देवी, देवर जयदीप साह को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि रिंकी देवी के ससुराल वाले शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे. रविवार की सुबह ससुराल वालों के प्रताड़ना के बावत रिंकी ने चाचा चन्द्रशेखर को सभी जानकारी दी.
भतीजी की बात सुन कर चाचा जब तक उसके ससुराल पहुंचते, तब तक आरोपियों ने उसे जला कर मार डाला था व लाश को जला दिया था. थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
महिला ने किया विषपान
बेतिया : पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने विषपान कर ली है. परिजनों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया है. नगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी अनिल उपाध्याय की पत्नी नीतू उपाध्याय ने पारिवारिक विवाद को लेकर रविवार को घर में रखे भारी मात्रा में नींद की गोली खा ली. इलाज कर रहे डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है. उसका बेहतर इलाज चल रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




