जदयू नेता से पड़ोसियों ने मांगी 2 लाख रंगदारी

बेतिया : जदयू नेता सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य जहांगीर आलम से उनके पड़ोसियों ने दो लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर नेता सहित शिक्षिका बहन व भांजा की हत्या करने की धमकी दी है. इस बाबत किशुनबाग के जदयू नेता जहांगीर आलम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी […]
बेतिया : जदयू नेता सह प्रखंड बीस सूत्री सदस्य जहांगीर आलम से उनके पड़ोसियों ने दो लाख रंगदारी मांगी है. रंगदारी नहीं देने पर नेता सहित शिक्षिका बहन व भांजा की हत्या करने की धमकी दी है. इस बाबत किशुनबाग के जदयू नेता जहांगीर आलम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी हारुण रशीद, उसकी पुत्री उजाला प्रवीण, काली मंदिर के शिवम कुमार गुप्ता उर्फ छोटू सहित 11 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में जदयू नेता ने बताया कि उसका लाल बाजार में दो दुकान है. उसके पिता की मौत हो चुकी है.
वह अपनी शिक्षिका बहन नसीमा व भांजा के साथ रहता है. पिता के मौत के आरोपी लगातार जदयू नेता से दो लाख रंगदारी मांगते थे. इसी बीच आरोपी हारूण व उसकी पुत्री उजाला प्रवीण ने शनिवार की शाम चार बाइक पर 12 लोगों को बुलाई व रंगदारी मांगा. रंगदारी नहीं देने पर नेता सहित उसकी बहन व भांजा का अपहरण कर हत्या करा देने की धमकी दी. जहांगीर ने यह भी बताया है कि पड़ोसी अपराधिक चरित्र का है व उसके घर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इस घटना के बाद जहांगीर का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है. नगर थानाध्यक्ष बिमलेन्दू कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




