झखरा में फिर जमीन से निकले स्पिरिट के ड्राम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी में पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. 24 मार्च को हुई छापेमारी में पुलिस ने गांव के एक बगीचा में जमीन खोद कर रखे गये 600 लीटर स्पिरिट को जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने झखरा […]
विज्ञापन
बेतिया/जगदीशपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के झखरा गांव में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी में पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. 24 मार्च को हुई छापेमारी में पुलिस ने गांव के एक बगीचा में जमीन खोद कर रखे गये 600 लीटर स्पिरिट को जब्त किया.
इस मामले में पुलिस ने झखरा निवासी जय प्रकाश को भी गिरफ्तार की. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि स्पीरिट के अवैध कारोबारी जय प्रकाश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि कच्चा स्पिरिट झखरा गांव में छुपा कर रखा गया है.
इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी तो एक बगीचा में जमीन खोद कर रखे गये तीन ड्राम स्पीरिट को जब्त किया गया. इसी स्पीरिट रखने के मामले में जय प्रकाश की भी गिरफ्तारी हुई. जबकि मुख्य धंधेबाज इंद्रासन साह फरार हो गया. हाल के दिनों में ही झखरा गांव निवासी इंद्रासन साह के घर पुलिस ने छापेमारी कर स्पिरिट व अवैध शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किये थे.
इंद्रासन ने घर के अंदर ही टैंक बना स्पिरिट छुपा कर रखा था. जिसे बिजली के मोटर के सहारे टैंक से स्पिरिट निकाल अवैध शराब बनाया जाता था. छापेमारी में जगदीशपुर थानाध्यक्ष योगेश्वर पासवान सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
बगीचा में जमीन से निकले थे स्पिरिट के ड्राम
मुख्य धंधेबाज इंद्रासन साह के घर पुलिस ने पहली बार छापेमारी चार मार्च को छापेमारी की थी. छापेमारी दो दिनों तक चली. इस दौरान टैंक के बाद बगीचा से भी लगभग हजारों लीटर स्पिरिट बरामद किये गये थे. उस बार भी पुलिस ने जमीन खोद कर ही स्पिरिट की ड्राम निकाली थी. उस वक्त से ही मुख्य धंधेबाज इंद्रासन साह की तलाश पुलिस को है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




