शिष्य ने शिक्षक से मांगी थी रंगदारी

Published at :23 Mar 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
शिष्य ने शिक्षक से मांगी थी रंगदारी

मध्य विद्यालय निमुइया में कार्यरत हैं मनीष राय, इसी विद्यालय का छात्र था गोलू 18 मार्च को शिक्षक मनीष के मोबाइल पर आया था चार लाख रंगदारी का कॉल रंगदारी मांगने के आरोप में शिष्य गोलू समेत उसका सहयोगी मंटू सिंह गिरफ्तार बेतिया : उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुइया, योगापट्टी के शिक्षक मनीष राय से चार […]

विज्ञापन

मध्य विद्यालय निमुइया में कार्यरत हैं मनीष राय, इसी विद्यालय का छात्र था गोलू

18 मार्च को शिक्षक मनीष के मोबाइल पर आया था चार लाख रंगदारी का कॉल
रंगदारी मांगने के आरोप में शिष्य गोलू समेत उसका सहयोगी मंटू सिंह गिरफ्तार
बेतिया : उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुइया, योगापट्टी के शिक्षक मनीष राय से चार लाख की रंगदारी मांगने में गोलू यादव व उसके सहयोगी मंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गोलू यादव कोई और नहीं मनीष राय का शिष्य है. शिक्षक मनीष राय जिस विद्यालय के शिक्षक है. उसी विद्यालय से आरोपित गोलू पास कर निकाला है. आरोपित गोलू यादव सिसवा बैरागी के कमलेश यादव का पुत्र है. जबकि इस मामले में संलिप्त मंटू सिंह लौरिया थाना के बरवा शेख गांव के निवासी जय सिंह का पुत्र है. इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किया है.
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने मंगलवार को इसकी खुलासा करते हुए बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जिन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में योगापट्टी, शनिचरी, नवलपुर व लौरिया थाना की टीम लगी हुई थी. शिक्षक मनीष कुमार राय चनपटिया थाना के रतनपुरवा गांव के रहने वाले है. मनीष व उनकी पत्नी नमिता राय दोनों पति-पत्नी शिक्षक है और दोनों ही योगापट्टी प्रखंड के सिसवा बैरांगी पंचायत में ही पदस्थापित है.
ट्रैक्टर चालक बन गया था गोलू : सिसवा बैरांगी गांव के गोलू यादव उत्क्रमित विद्यालय निमुइया से पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्रैक्टर चालक बन गया था. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में वह ट्रैक्टर चालक के रुप में कार्य कर रहा था. इसी बीच उसकी मुलाकात मंटू सिंह से हुई और दोनों ने मिल कर रंगदारी मांगने की साजिश रची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन