दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल

Published at :11 Mar 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनें फुल

यदि आपका बेटा, भाई, सगा-संबंधी दिल्ली और मुंबई से होली में घर आने की तैयारी में है तो अब उसे ट्रेन में सीट नहीं मिलेगी. पर्व के एक सप्ताह पहले तक की ट्रेनें पैक हो चुकी हैं. ट्रेनों में नो-रूम है. स्लीपर तो दूर एसी बोगी भी फुल हो चुकी है. लिहाजा अभी से अलर्ट […]

विज्ञापन

यदि आपका बेटा, भाई, सगा-संबंधी दिल्ली और मुंबई से होली में घर आने की तैयारी में है तो अब उसे ट्रेन में सीट नहीं मिलेगी. पर्व के एक सप्ताह पहले तक की ट्रेनें पैक हो चुकी हैं. ट्रेनों में नो-रूम है. स्लीपर तो दूर एसी बोगी भी फुल हो चुकी है. लिहाजा अभी से अलर्ट रहें और जल्द ही अपनी सीट आरक्षित करा लें या फिर किसी और विकल्प की तलाश करें.

बेतिया : होली में इस बार भी ट्रेन की यात्रा बोझिल होगी. त्योहार आने में अभी पखवारे भर का वक्त है. लेकिन होली के समय दिल्ली-मुम्बई से आने और पर्व के बाद वापस जाने की सभी ट्रेनें अभी से फुल हो गयी हैं. विकल्प के तौर पर स्पेशल ट्रेन, अतिरिक्त कोच, तत्काल टिकट, हवाई और बस की यात्रा ही बची है.
होली 23 मार्च को है. लेकिन दिल्ली और मुम्बई से आने वाली सभी ट्रेनें एक सप्ताह पहले से पैक हो गयी हैं. सप्तक्रांति, सत्याग्रह और अमरनाथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आने के लिए 21 मई तक जगह नहीं है. वहीं बांद्रा में आने वाली अवध एक्सप्रेस भी 26 मई तक फुल हैं.
इतना ही नहीं होली के बाद वापस जाने की ट्रेनें भी करीब पैक हो चुकी है. सप्तक्रांति में 7 अप्रैल तो अमरनाथ एक्सप्रेस में 24 जून तक जगह नहीं है.
होली में बेतिया आने के लिए ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन कब तक बर्थ नहीं श्रेणी
सप्तक्रांति अभी से 31 मई स्लीपर, एसी
सत्याग्रह अभी से 21 मई स्लीपर, एसी
अवध एक्स. अभी से 26 मई स्लीपर, एसी
पोरबंदर अभी से 2 जून स्लीपर
अमरनाथ 15 मार्च से मई तक स्लीपर
होली के बाद वापस जाने के लिए :
ट्रेन कब तक बर्थ नहीं श्रेणी
सप्तक्रांति अभी से 7 अप्रैल स्लीपर, एसी सत्याग्रह 25 -30 मार्च स्लीपर
अवध. 24 मार्च से 3 अप्रैल स्लीपर
पोरबंदर 13 मार्च से 10 अप्रैल स्लीपर
अमरनाथ 25 मार्च से 24 जून सभी
नोट- सभी जानकारी रेलवे के वेबसाइट के अनुसार
स्पेशल ट्रेन चले तो बने बात
होली में आने और पर्व के बाद जाने के लिए ट्रेनों में जहां नो-रूम ने मुसाफिरों की दिक्कत बढ़ा दी है. वहीं अभी तक इस रूट के लिए किसी स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा नहीं हुई है.
रहे अलर्ट, ये हैं विकल्प
होली स्पेशल ट्रेन
ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
तत्काल टिकट
हवाई व बस यात्रा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन