नप करेगी मच्छरों का सफाया

Published at :09 Mar 2016 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
नप करेगी मच्छरों का सफाया

चलेगा अिभयान . शहर के सभी वार्डों के लिए खरीदी जायेगी स्प्रे मशीन बेतिया : मच्छरों के दंश में गहरी निंद्रा में सोयी नप सरकार अब जग गयी है. नप परिषद मच्छरों के मारने के लिए अभियान चलायेंगी. इसकी तैयारी नप सरकार शुरू कर दी है. शहर के 39 वार्ड के लिए 39 नेटफेस्क (पीठू […]

विज्ञापन
चलेगा अिभयान . शहर के सभी वार्डों के लिए खरीदी जायेगी स्प्रे मशीन
बेतिया : मच्छरों के दंश में गहरी निंद्रा में सोयी नप सरकार अब जग गयी है. नप परिषद मच्छरों के मारने के लिए अभियान चलायेंगी.
इसकी तैयारी नप सरकार शुरू कर दी है. शहर के 39 वार्ड के लिए 39 नेटफेस्क (पीठू स्प्रे मशीन) खरीदने की तैयारी में है. नप इओ विपिन कुमार ने बताया कि राज्य सभा सांसद अनिल सहनी के द्वारा 39 छोटे फॉगिंग मशीन नप को मिला था. अभी मशीन खराब हालत में है. उसे स्थानीय स्तर पर ठीक कराया जा रहा है. लेकिन मच्छरों का आतंक को देखते हुए तत्काल नेटफेस्क मशीन यानि पीठू स्प्रे मशीन की खरीदारी की जायेगी. एक सप्ताह के अंदर कीटनाशक व स्प्रे मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया भी पूरी हो जायेगी. इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी सप्लायर कोटेशन मांगे गये है. बोर्ड में निर्णय लेने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी.
फॉगिंग मशीन से धुएं की जगह िनकलती है आग
राज्य सभा सांसद अनिल सहनी की दी गयी फॉगिंग मशीन की हालत यह है कि वह धुआ की जगह आग ही फेकने लगती है. कई पार्षदों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि जब से मशीन आयी है वह अक्सर खराब ही रहती है. मशीन में डाला गया कीटनाशक व डीजल भी बरबाद हो जाता है. फॉगिंग मशीन की क्वालिटी अच्छी नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन