मां पार्वती को ब्याहने निकलेंगे शिव, भक्त बनेंगे बराती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Mar 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : आदिशक्ति मां पार्वती व महादेव भोले शंकर के मिलन के प्रतीक का पर्व महाशिवरात्रि आज है. भगवान शिव आज मां पार्वती को ब्याहने के लिए निकलेंगे. बराती के रूप में शिव भक्त जयकारे लगाते रहेंगे. इस दिन जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक कर सुखमय जीवन की कामना की जायेगी. खासकर शहर के […]
विज्ञापन
बेतिया : आदिशक्ति मां पार्वती व महादेव भोले शंकर के मिलन के प्रतीक का पर्व महाशिवरात्रि आज है. भगवान शिव आज मां पार्वती को ब्याहने के लिए निकलेंगे. बराती के रूप में शिव भक्त जयकारे लगाते रहेंगे.
इस दिन जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक कर सुखमय जीवन की कामना की जायेगी. खासकर शहर के सागर पोखरा, कालीधाम शिव मंदिर, पीउनीबाग शिव मंदिर, हरिवाटिका शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो जायेंगे. इसके लिए पुलिस प्रशासन भी चौकस रहेगी.
सागर पोखरा में आयोजन की सफलता के लिए हुई बैठक :सागर पोखरा शिवालय में होने वाले भव्य आयोजन की सफलता के लिए रविवार को आयोजक मंडल की बैठक हुई. आयोजक सह पायोनियर कोचिंग के संस्थापक अमित गिरी ने कहा कि महाशविरात्रि के दिन मंदिर में पूजा-पाठ के साथ महाभंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है.
पूजा में किसी प्रकार से परेशानी नहीं हो इसके लिए पूरी व्यवस्था किया गयी है. पूजा में सभी सदस्य सोमवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में मौजूद रहेंगे.उन्होंने पूजा कराने के लिए 101 पंडित मंदिर में आ चुके है. साथ ही शिवजागरण रात में 10 बजे से किया जायेगा. मौके पर मनीष कुमार, आनंद कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद यादव, आदर्श, डा मदन झा समेत अन्य मौजूद रहे.
करें रुद्राभिषेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




