गोलू हत्याकांड के अपराधियों को मिले कड़ी सजा : विधायक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा में लौरिया विधायक विनय बिहारी ने उठाये सवाल, कहा- परिजनों को मिले सहायता विधायक ने कहा, गोलू के परिजनों को मिले पांच लाख की सहायता राशि 6 फरवरी को अपहरण कर छात्र गोलू की कर दी गयी थी हत्या हत्या में गोलू के पड़ोस में रहनेवाली एक महिला समेत 5 लोग थे शामिल बेतिया […]
विज्ञापन
विधानसभा में लौरिया विधायक विनय बिहारी ने उठाये सवाल, कहा- परिजनों को मिले सहायता
विधायक ने कहा, गोलू के परिजनों को मिले पांच लाख की सहायता राशि
6 फरवरी को अपहरण कर छात्र गोलू की कर दी गयी थी हत्या
हत्या में गोलू के पड़ोस में रहनेवाली एक महिला समेत 5 लोग थे शामिल
बेतिया : नवलपुर के सात वर्षीय छात्र गोलू अपहरण व हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. गोलू के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाये. लौरिया विधायक सह पूर्व मंत्री विनय बिहारी ने इस बात को विधानसभा में शून्य काल में उठाया है. बताया है कि छात्र गोलू काफी होनहार था. उसका अपहरण कर अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी. इससे उसके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है.
इस हालत में सरकार इस घटना में संलिप्त अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दे और उसके परिजनों को पांच लाख रुपये तक की सहायता राशि दे. जानकारी के अनुसार, नवलपुर बाजार के मिठाई व्यवसायी सनोज साह का पुत्र अंकित उर्फ गोलू 6 फरवरी को दुश्मनी को ले पड़ोसी महिला ने अपहरण कर हत्या कर दिया था. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




