1.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी

Published at :04 Mar 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
1.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी

बेतिया : जगदीशपुर थाना के शिवरही मठिया के नागेन्द्र साह से 1 लाख 99 हजार 6 सौ रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी है. इस बावत नागेन्द्र नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक व शिवरही मठिया के जयप्रकाश मिश्र को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है […]

विज्ञापन

बेतिया : जगदीशपुर थाना के शिवरही मठिया के नागेन्द्र साह से 1 लाख 99 हजार 6 सौ रुपये की धोखाधड़ी कर ली गयी है. इस बावत नागेन्द्र नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक व शिवरही मठिया के जयप्रकाश मिश्र को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि पीडि़त से आरोपियों ने 199600 रुपये की धोखाधड़ी कर लिया है. जब वह इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने गया,तो आरोपियों ने गाली-गलौज की.

जब मना किया तो मारपीट भी किया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा कर मामले की जांच की जा रही है.

किया धोखाधड़ी का केस : बेतिया. परसा के विद्यार्थी महतो की धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री करा ली गयी है. विद्यार्थी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में रामशरण व भौजाई सुदामा को आरोपी बनाया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा कर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन