ट्रैक्टर का टायर फटा, रिंग प्लेट लगने से युवक की मौत

Published at :04 Mar 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर का टायर फटा, रिंग प्लेट लगने से युवक की मौत

बेतिया/नरकटियागंज : धान लाद कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर का टायर फटने से एक युवक की मौत हो गयी है़ मृत युवक का नाम अभय कुमार है तथा उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बतायी जाती है़ घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया़ मृतक सिसवा बहुअरवा गांव निवासी जय किशोर महतो […]

विज्ञापन

बेतिया/नरकटियागंज : धान लाद कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर का टायर फटने से एक युवक की मौत हो गयी है़ मृत युवक का नाम अभय कुमार है तथा उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बतायी जाती है़ घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया़

मृतक सिसवा बहुअरवा गांव निवासी जय किशोर महतो का पुत्र है़ अभय कुमार पुरानी बाजार में स्थित प्रभु कुशवाहा के फर्नीचर के दुकान में काम करता था़ ट्रैक्टर घटना नगर के पुरानी बाजार स्थित मतिसरा हाई स्कूल के सामने की है़ बताया जाता है कि अभय कुमार फर्नीचर दुकान में बैठकर काम कर रहा था
उसी समय सामने से जा रहे एक ट्रैक्टर का टायर फट गया और उसका रिंग प्लेट अभय कुमार के गर्दन में जा लगा़जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी़ अभय को पास में हीं स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ शिकारपुर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन