मेहसी को हराकर सेमी फाइनल में पहुंचा धनबाद

Published at :03 Feb 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
मेहसी को हराकर सेमी फाइनल में पहुंचा धनबाद

नौतन : खड्डा स्टेडियम परिसर में जवाहर क्लब के बैनर तले आयोजित इंद्रासन प्रसाद चाइलेंज कप के राज्य स्तरीय मैच का दूसरे दिन का मैच मेहसी और धनबाद के बीच खेला गया. धनबाद टीम ने कड़े मशक्कत के बाद मेहसी टीम को एक गोल से पराजित कर पहले सेमीफाइनल में अपना दबदबा कायम किया. अब […]

विज्ञापन

नौतन : खड्डा स्टेडियम परिसर में जवाहर क्लब के बैनर तले आयोजित इंद्रासन प्रसाद चाइलेंज कप के राज्य स्तरीय मैच का दूसरे दिन का मैच मेहसी और धनबाद के बीच खेला गया.

धनबाद टीम ने कड़े मशक्कत के बाद मेहसी टीम को एक गोल से पराजित कर पहले सेमीफाइनल में अपना दबदबा कायम किया. अब पहला सेमी फाइनल मैच विजयी टीम स्टूडेंट क्लब बेतिया और धनबाद के बीच खेला जायेगा.
राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोरमा प्रसाद रहे. पूर्व विधायक श्री प्रसाद, डाॅ हृदयानारायण प्रसाद पूर्व मुखिया काशी चौधरी खिलाडि़यों से परिचय पात्र कर अनुशासन एवं सौहार्दपूर्वक खेल का प्रदर्शन करने का अनुरोध किया.
दर्शकों से भर गया था पूरा मैदान
टूर्नामेंट का संचालक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि स्टेडियम मे फुटबॉल प्रेमियों की बड़ी संख्या भीड़ आये दिन उमड़ रहे है. पूरा खेल मैदान दर्शक से भर जा रहा है. मैच को सफल बनाने में संचालन समिति के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर, अवध बिहार प्रसाद, राजन दत्त दूबे, भुनेश्वर साह, तेली महम्मद हुसैन, ओम प्रकाश सोनी, प्रहलाद ठाकुर, इंद्रासन प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद, हृदयानारायण प्रसाद, हैदर हवारी, म. ताहिर, असर्फी प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, गामा पासवान, संजय सोनी का सहयोग सराहनीय रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन