घटिया मेटेरियल देख ग्रामीणों में आक्रोश, किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों ने किया हंगामा, ठप हुआ निर्माण कार्य योगापट्टी : नवलपुर रमना में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे पुलिया में घटिया मेटेरियल का उपयोग देख ग्रामीणों मे मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया और उच्चाधिकारी से जांच […]
विज्ञापन
लोगों ने किया हंगामा, ठप हुआ निर्माण कार्य
योगापट्टी : नवलपुर रमना में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे पुलिया में घटिया मेटेरियल का उपयोग देख ग्रामीणों मे मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा.
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया और उच्चाधिकारी से जांच कराने की मांग करने लगे. ग्रामीण अंबिका यादव, तारकेश्वर यादव, सुमन यादव, मधु चौधरी, राजेंद्र साह, केदार यादव, लालझरन चौधरी, दारोगा यादव, रामाकांत यादव, विनोद मांझी, सुनर मुसहर, बहारन मुखिया, नगीना मुखिया आदि ने बताया कि रमना रेता में ऐसे ही दहने वाला जगह है.
जहां बड़ी मुश्किल से यह पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ है. लेकिन संवेकद द्वारा मेटेरियल में लापरवाही बरती जा रही है. जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाता दिख रहा है. निर्माण कार्य में घटिया किस्म के ईट, लोकल बालू तथा कम सिमेंट का उपयोग किया जा रहा है. इस बाबत ठेकेदार से वार्ता करने पर संतोष प्रद जवाब भी मिल रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




