परिजनों ने की लड़की की हत्या, पुलिस का इनकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

हत्या के बाद लड़की की लाश को चटिया में जलाकर साक्ष्य को मिटाया नौतन में आॅनर किलिंग का मामला बेतिया/ नौतन : नौतन थाना के बनवाटोला में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के परिजनों ने लड़की की हत्या कर दी और लाश को आनन-फानन में चटिया दियर में जला कर साक्ष्य […]
विज्ञापन
हत्या के बाद लड़की की लाश को चटिया में जलाकर साक्ष्य को मिटाया
नौतन में आॅनर किलिंग का मामला
बेतिया/ नौतन : नौतन थाना के बनवाटोला में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के परिजनों ने लड़की की हत्या कर दी और लाश को आनन-फानन में चटिया दियर में जला कर साक्ष्य को मिटा दिया. घटना सोमवार की बतायी जा रही है. हालांकि, नौतन पुलिस मामले से इनकार कर रही है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, बनवाटोला गांव की एक लड़की छह दिन पूर्व गांव के ही एक युवक के साथ घर छोड़ कर भाग गयी थी.
लड़की के परिजनों ने लड़का पक्ष पर लड़की को लौटाने का दबाव बनाया. दबाव को देखते हुए लड़का पक्ष ने लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया. लड़की के घर छोड़ कर भागने से नाराज परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई की. इससे लड़की की मौत हो गयी. लड़की के मौत के बाद लाश को चटिया दियर में जला कर साक्ष्य को भी मिटा दिया. ऑनर किलिंग को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम है. उधर नौतन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं है.
प्रेमी का भी नहीं है पता
ग्रामीण सूत्रों की मानें,तो जिस लड़के साथ लड़की घर छोड़ कर भागी थी. वह अब तक घर वापस नहीं लौटा है. ग्रामीण प्रेमी लड़का के घर नहीं लौटने पर तरह-तरह का आशंका जाहिर कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




