सीएस ने चार कर्मियों के वेतन पर लगायी रोक

Published at :03 Feb 2016 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने चार कर्मियों के वेतन पर लगायी रोक

पीएचसी में गंदगी देख प्रभारी को सीएस ने लगायी फटकार सीएस कार्यालय से अस्पताल को मिलेगा नये बेड व चादर बैरिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण मंगलवार को सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने किया. निरीक्षण के दौरान सीएस ने अस्पताल में गंदगी देख पीएचसी प्रभारी डाॅ एसपी मंडल को जम कर […]

विज्ञापन

पीएचसी में गंदगी देख प्रभारी को सीएस ने लगायी फटकार

सीएस कार्यालय से अस्पताल को मिलेगा नये बेड व चादर
बैरिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण मंगलवार को सिविल सर्जन डाॅ नंद कुमार मिश्र ने किया. निरीक्षण के दौरान सीएस ने अस्पताल में गंदगी देख पीएचसी प्रभारी डाॅ एसपी मंडल को जम कर फटकार लगायी.
साथ ही निर्देश दिया कि अस्पताल की साफ-सफाई में सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. उन्होंने नर्स से स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार की जानकारी ली. जानकारी नहीं देने वाले तीन नर्स के वेतन निकासी पर रोक लगा दिया. साथ अस्पताल के कर्मी के भी वेतन निकासी पर रोक लगाया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं को सभी सरकारी सुविधा मिलनी चाहिए.
कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारी की जानकारी पीएचसी प्रभारी से लिया. अस्पताल प्रबंधक द्वारा अस्पताल की व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर सीएस ने प्रबंधक को भी फटकार लगायी. वही प्रभारी को निर्देश दिया गया कि जिला कार्यालय से नये बेड व चादर की उठाव कर अस्पताल में लगाये. मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के आशा डीसीएम राजेश कुमार, विरेन्द्र राम, सीएस कार्यालय के लिपिक दिपू श्रीवास्तव, डा. दिवाकर प्रसाद, डा. राजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन