बेतिया-मैनाटांड़ रोड पर हुआ हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

बेटे का इलाज कराकर बेतिया से घर लौट रहे थे परिजन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी स्कॉर्पियो मरने वालों में स्कॉर्पियो चालक मालिक व महिला शामिल पिता-पुत्र व पुत्री गंभीर पीएमसीएच में चल रहा इलाज जनकपुर में मधेसियों व पुलिस में झड़प, आठ जख्मी बासोपट्टी/बैरगनिया : जनकपुर में रविवार को नेपाली कांग्रेस नेत्री लीला […]
विज्ञापन
बेटे का इलाज कराकर बेतिया से घर लौट रहे थे परिजन
सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरायी स्कॉर्पियो
मरने वालों में स्कॉर्पियो चालक मालिक व महिला शामिल
पिता-पुत्र व पुत्री गंभीर
पीएमसीएच में चल रहा इलाज
जनकपुर में मधेसियों व पुलिस में झड़प, आठ जख्मी
बासोपट्टी/बैरगनिया : जनकपुर में रविवार को नेपाली कांग्रेस नेत्री लीला कोइराला के घर पर पुलिस प्रहरी व मधेसी आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. इस दौरान चार जवान समेत आठ प्रदर्शनकारी जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी जमुनिया वार्ड संख्या-26 निवासी दीप नारायण यादव समेत अन्य को जानकी मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रमुख जिलाधिकारी काली प्रसाद रियाजुली ने पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गयी है. धनुषा के डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता नकुल पोखरेल ने बताया
जनकपुर में मधेसियों…
कि सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हिंसक रुख अपना लिया. पुलिस को निशाना बना कर पेट्रोल बम भी फेंका गया.
जानकारी के अनुसार, संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद लीला कोइराला के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की, जिसके बाद भगदड़ मच गयी. पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया व सात राउंड आंसू गैस के गोले दागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




