52 लाख के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिकटा : सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शनिवार के अहले सुबह गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 52 लाख रुपये का गांजा और चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार तस्कर मालदार अंसारी पर्सा जिला नेपाल के धोबनी गांव का और दूसरा मोहन पटेल नौतन थाना […]
सिकटा : सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शनिवार के अहले सुबह गुप्त सूचना पर दो अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 52 लाख रुपये का गांजा और चरस के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार तस्कर मालदार अंसारी पर्सा जिला नेपाल के धोबनी गांव का और दूसरा मोहन पटेल नौतन थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा का रहने वाला बताया गया है. जानकारी के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 407/52 के समीप से सुबह 4 बजे के करीब मोहन पटेल को 17 किलो गांजा के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया.
उधर शनिवार को 11 बजे ओरिया नदी के समीप से एक साइकिल सवार को रोक कर एसएसबी के जवानों ने तलाशी ली तो उसके शरीर मे फीट किया हुआ पांच किलो चरस बरामद किया गया. चरस 10 पैकेट मे था. पूछताछ के क्रम में बताया चरस के साथ गिरफ्तार मालदार अंसारी ने बताया कि वह चरस नेपाल के सोनवरसा से बलिराम चौधरी के यहां से ला रहा था. जिसे लेकर वह नरकटियागंज जा रहा था. एसएसबी के सहायक सेनानायक प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों तस्कर को संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




