कपड़ा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें

Published at :29 Jan 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायियों ने बंद रखीं दुकानें

बेतिया : सूबे में कपड़े पर नए वैट कानून होने के विरोध में गुरुवार को शहर के कपड़ा व्यवसायियों ने अपनी दुकान बंद रखी. सड़क पर उतर जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे. सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा. चेताया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे. इसपर […]

विज्ञापन

बेतिया : सूबे में कपड़े पर नए वैट कानून होने के विरोध में गुरुवार को शहर के कपड़ा व्यवसायियों ने अपनी दुकान बंद रखी. सड़क पर उतर जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे. सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा. चेताया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वह अपनी दुकानें बंद रखेंगे. इसपर डीएम ने कहा कि आपकी मांग सीएम तक पहुंचा दी जायेगी.

इसके पहले बेतिया वस्त्र व्यवसायी संघ के बैनर तले कपड़ा व्यवसायियों ने बैठक कर सरकार के इस कानून के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनायी. कहा कि यदि सरकार उनके मांगों पर विचार नहीं करती है तो पूरे राज्य में कपड़ा व्यवसायी संघ के आह्वान पर आंदोलन की जायेगी.

सीएम को सौंपे ज्ञापन में भी व्यवसायियों ने इसका जिक्र करते हुए आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने की बात कही है. इस मौके पर कपड़ा व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल, राजेश झुनझुनवाला, सुरेश सिंघानिया, महेश झुनझुनवाला, प्र्रमोद सिंघानिया समेत तमाम व्यवसायी मौजूद रहे.

एक करोड़ व्यवसाय हुआ प्रभावित
शुक्रवार को पूरे शहर में कपड़ा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी. व्यवसायी राजेश झुनवाला ने बताया कि दुकान बंद रहने से अकेले बेतिया में करीब एक करोड़ रुपये का व्यवसायी प्रभावित हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन