गहिरी मन में डूबने से मछुआरे की मौत

Published at :29 Jan 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
गहिरी मन में डूबने से मछुआरे की मौत

शव मिलते ही परिजनों मे मची चीत्कार नौतन : ब्रिटिशकालीन गहिरी मन में गणतंत्र दिवस के दिन मछली मारने के दौरान डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गयी. गुरुवार को दोपहर मन से मृतक 50 वर्षीय जवाहर सहनी का शव मिलते ही मृतक के परिजनों में चितकार मच गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मृतक […]

विज्ञापन

शव मिलते ही परिजनों मे मची चीत्कार

नौतन : ब्रिटिशकालीन गहिरी मन में गणतंत्र दिवस के दिन मछली मारने के दौरान डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गयी. गुरुवार को दोपहर मन से मृतक 50 वर्षीय जवाहर सहनी का शव मिलते ही मृतक के परिजनों में चितकार मच गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मृतक का शव मन से निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेतिया भेज दिया है. मृतक दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत के नवका टोला निवासी बताया गया है.
26 जनवरी को जवाहर सहनी मन मे मछली मार रहा था. अचानक मृतक का शरीर जाल मे फंस जाने से मन में डूब गया. पिछले तीन दिनों से परिजन मृतक का खोजबीन कर थक गये.
गुरुवार को मन में मछली मारने गये मछुआरे ने मृतक जवाहर सहनी का शव देख हो-हला किया. मन के किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी. मन से मछुआरों ने नाव का सहारा लेकर शव को बाहर निकाला. मृतक की पत्नी मांती देवी पुत्र अनिल कुमार, प्रवेश कुमार, रमेश कुमार पुत्री मंजू कुमारी, प्रतिमा कुमारी घटना को देख सदमे मे आ गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन