70 मरीजों को मिला मुफ्त में चश्मा

Published at :29 Jan 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
70 मरीजों को मिला मुफ्त में चश्मा

योगापट्टी : विश्रामपुर में 70 असहायों के बीच बिंदेश्वरी फाउंडेशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से अनुसूचित जाति एवं अन्य असहाय लोगों के बीच नि:शुल्क जांच कर चश्मे का वितरण किया गया. नेत्र जांच के दौरान डा प्रमोद कुमार, डा मयंक व संस्था के महेश्वरी चौबे के नेत्र रोगियों के बीच चश्मा वितरण किया. […]

विज्ञापन

योगापट्टी : विश्रामपुर में 70 असहायों के बीच बिंदेश्वरी फाउंडेशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से अनुसूचित जाति एवं अन्य असहाय लोगों के बीच नि:शुल्क जांच कर चश्मे का वितरण किया गया. नेत्र जांच के दौरान डा प्रमोद कुमार, डा मयंक व संस्था के महेश्वरी चौबे के नेत्र रोगियों के बीच चश्मा वितरण किया.

संस्था के संयोजक कामेश्वर चौबे ने बताया कि संस्था द्वारा 12 फरवरी को मोतियाबिंद जांच शिविर लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि मोतियाबिंद की जांच कर आई हॉस्पिटल मुजफ्फरपुर के डॉक्टरों द्वारा 15 फरवरी को नि:शुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा. बताया कि अभी तक इस संस्था के माध्यम से 730 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है.

मरीजों को आई हॉस्पिटल मे 30 रुपये देकर रजिस्टेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद संस्था द्वारा ऑपरेशन के समय मुफ्त मे खाना, रहना आदि की भी व्यवस्था की गयी है. मौके पर बादशाह चौबे, रविंद्र चौबे, सोनू चौबे, अभिषेक, देवानंद पांडेय, विजय पांडेय, कन्हैया चौबे, ललन, उपदेश राय आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन