महिलाएं शिक्षित होंगी, तभी समाज सही िदशा में बढ़ेगा

जगदीशपुर : संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखरा में सोमवार को किया गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय किशोर ने किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी कमजोरी अशिक्षा है. समाज को सही दिशा प्रदान करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को शिक्षित होना अनिवार्य है. […]
जगदीशपुर : संकुल स्तरीय अक्षर आंचल मेला का आयोजन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झखरा में सोमवार को किया गया. जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय किशोर ने किया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि समाज की सबसे बड़ी कमजोरी अशिक्षा है.
समाज को सही दिशा प्रदान करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को शिक्षित होना अनिवार्य है. कार्यक्रम में प्रतिभागी नवसाक्षर महिलाओं के द्वारा शब्द दौड़, अक्षर दौड़, रंगोली, गीत-संगीत प्रतियोगिता चलाया गया.प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी महिलाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संकुल समन्वयक तैयब अंसारी, केआरपी अभिमन्यु कुमार मधु, अजय कुमार, दिलीप यादव, अजीत कुमार, बबिता कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे.
अक्षर मेला आयोजित
मझौलिया. प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय संकुल संसाधन केंद्र बारवा में महादलित, टोला स्वयं सेवकों, तालिमी मरकज का अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला का आयोजन संकुल समन्वयक महमूद आलम तथा केआरपी उपेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में किया गया. नवसाक्षर महिला प्रतिभागियों को अक्षर दौड़, अंक दौड़, रंगोली, सामूहिक गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का गुण सिखाये गये. केआरपी श्री शुक्ला ने सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मौके पर तालिमी मरकज के रोबिना खातून, सखरी बेगम, महमुद मियां, मंजूर आलम, जमिला खातून, शायरा खातून, मैमुना खातून, एचएम सत्य नारायण राय आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




