बेतियावासियों के लिए 26 जनवरी को कई सौगातें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

बेतियावासियों के लिए राहत भरी खबर है, संग में खुशखबरी भी. कारण कि यह गणतंत्र दिवस आपके लिए कई सौगातें लेकर आ रहा है. बेतिया : पटना जाने की राह अब और आसान हो गयी है. सीधे बेतिया से आप ट्रेन से पटना तक की सफर कर सकते हैं. कारण की दीधा रेल पुल की […]
विज्ञापन
बेतियावासियों के लिए राहत भरी खबर है, संग में खुशखबरी भी. कारण कि यह गणतंत्र दिवस आपके लिए कई सौगातें लेकर आ रहा है.
बेतिया : पटना जाने की राह अब और आसान हो गयी है. सीधे बेतिया से आप ट्रेन से पटना तक की सफर कर सकते हैं. कारण की दीधा रेल पुल की शुरूआत की जा रही है. लिहाजा उत्तर बिहार से कई ट्रेने इस पुल से होकर पाटलिपुत्र जंक्शन तक जायेंगी.
रेल सूत्रों के मुताबिक नरकटियागंज से वाया बेतिया हाजीपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पाटलिपुत्र तक जायेगी और इसकी शुरूआत 27 जनवरी से की जा रही है. स्टेशन अधीक्षक विनय वर्मा ने बताया कि इंटरसिटी ट्रेन के पाटलिपुत्र तक जाने की सूचना मिली हैं. आदेश अभी तक नहीं आया है.
खास-बातें
बेतिया से जुड़ेगा राजधानी पटना
दौड़ेगी इंटरसिटी, अन्य ट्रेनें भी चलेंगी
पटना जाने के लिए पैसे की होगी बचत
मौज-मस्ती के लिए अब बच्चों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. शहर के नजरबाग में बने चिल्डे्रन पार्क का दरवाजा गणतंत्र दिवस के मौके पर खुलने जा रहा है. 90 लाख की लागत से बने इस पार्क में झूला, गेजिबो, झरना, कुर्सी, टेबल सहित अन्य खेल के उपकरण लगाये हैं.
टहलने के लिए वाकिंग ट्रैक भी बनाया गया है. कार्यपालक अभियंता इन्द्रदेव प्रसाद ने बताया कि पार्क के उद्घाटन को लेकर तैयारी जोरों पर है. 26 जनवरी को पार्क को चालू करने की तैयारी है. पार्क में प्रवेश के लिए टिकट की व्यवस्था रहेगी. शाम के समय रंग-बिरंगे लाइट जलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




