नरकटियागंज के युवक की गला घोंटकर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jan 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

लौरिया : नरकटियागंज स्वर्णकार मुहल्ला निवासी युवक दीपू कुमार की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने गला घोंट कर घटना को अंजाम दिया है. साक्ष्य छिपाने के लिए उसका शव लौरिया-नरकटियागंज मार्ग के गौबरौरा ढाला के पास पास फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को […]
विज्ञापन
लौरिया : नरकटियागंज स्वर्णकार मुहल्ला निवासी युवक दीपू कुमार की शुक्रवार की रात हत्या कर दी गयी. हत्यारों ने गला घोंट कर घटना को अंजाम दिया है. साक्ष्य छिपाने के लिए उसका शव लौरिया-नरकटियागंज मार्ग के गौबरौरा ढाला के पास पास फेंक दिया. ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार, दीपू (28) नरकटियागंज के रामा प्रसाद की पांच संतानों में तीसरे नंबर का था. अविवाहित दीपू आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवाने का कार्य करता था. उसके पिता
देखें पेज नौ भी
नरकटियागंज के युवक
रामा प्रसाद
मुहल्ले में ही रस्सी वगैरह की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. शुक्रवार की दोपहर में बिना बताये दीपू घर से कहीं चला गया. देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला.
इधर, शनिवार की सुबह लौरिया थाना क्षेत्र के गौबरौरा में ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव के जेब से एक परची व रेल टिकट बरामद किया. परची पर लिखे नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया, तो कॉल नरकटियागंज के राजू श्रीवास्तव के पास पहुंची.
पुलिस ने राजू श्रीवास्तव को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया. इसके बाद राजू ने वहां पहुंचकर शव की पहचान दीपू के रूप में की.
पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी
शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना दीपू के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही दीपू के पिता रामा प्रसाद लौरिया थाना पहुंचे. उन्होंने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
कहीं और हत्या कर फेंकी लाश
दीपू के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं. इसके अलावा उसके दोनों पैर भी टूटे प्रतीत हो रहे थे. थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि जख्म के निशान देखने से लग रहा है कि हत्या कहीं और की गयी है और लाश लाकर यहां फेंका गया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




