गुजरात से शिप का गैसकटर सिलिंडर लाये थे शातिर

Published at :22 Jan 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात से शिप का गैसकटर सिलिंडर लाये थे शातिर

पुलिस जांच में हुआ खुलासा, बंगाल का है बरामद बोरा चौथे दिन भी मोतिहारी में पुलिस ने मारा छापा बेतिया/सरिसवा : एसबीआई पारस पकड़ी में हुए 58 लाख की चोरी के मामले में पुलिस की जांच जारी है. जांच में खुलासा हुआ है कि शातिरों ने बैंक चोरी में जो गैसकटर सिलिंडर प्रयोग किया है. […]

विज्ञापन

पुलिस जांच में हुआ खुलासा, बंगाल का है बरामद बोरा

चौथे दिन भी मोतिहारी में पुलिस ने मारा छापा
बेतिया/सरिसवा : एसबीआई पारस पकड़ी में हुए 58 लाख की चोरी के मामले में पुलिस की जांच जारी है.
जांच में खुलासा हुआ है कि शातिरों ने बैंक चोरी में जो गैसकटर सिलिंडर प्रयोग किया है. वह गुजरात के पनिया जहाज के हैं, जबकि बोरे पर बंगाल का पता छपा है.
सुराग तलाश रही पुलिस
पुलिस अब यहां से सुराग तलाशने में जुट गयी है. उसका कहना है कि इससे खुलासे में कुछ मदद मिलेगी. बता दें कि शनिवार की रात में बैंक का ग्रिल व सेफ काटकर 58 लाख रुपये की चोरी हुई थी. अगले दिन पुलिस ने बैंक से कुल पांच गैसकटर सििलंडर, पेंचकस, दस्ताना, पाइप रॉड व एक बोरा बरामद किया था.
पुलिस ने इन सामानों की जांच शुरू कर दी. इसमें से गैस सिलिंडर गुजरात के बंदरगाह से जानेवाला पानी वाला जहाज का मिला हैं, जबकि बोरा बंगाल का बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन