पारस पकड़ी चोरी कांड में आधा दर्जन हिरासत में

बेतिया : मझौलिया थाना के स्टेट बैंक की शाखा पारस पकड़ी में हुई चोरी मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान पूर्वी चम्पारण व जिले से आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी विनय कुमार ने बताया कि चोरी कांड मामले में कई […]
बेतिया : मझौलिया थाना के स्टेट बैंक की शाखा पारस पकड़ी में हुई चोरी मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान पूर्वी चम्पारण व जिले से आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. एसपी विनय कुमार ने बताया कि चोरी कांड मामले में कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.
जल्द ही मामले से परदा उठा दिया जायेगा. पुलिस सूत्रों की मानें तो चोरी कांड में शटरकटवा गिरोह के साथ-साथ शातिर अपराधी भी शामिल थे. इनमें कई शातिर बाहर के भी हैं. जो स्थानीय अपराधियों के सांठ-गांठ से चोरी कांड को अंजाम दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




