85 हजार के लूटकांड में तीन नामजद सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :21 Jan 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
85 हजार के लूटकांड में तीन नामजद सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

बेतिया : डीआइजी आवास के समीप हथियार के बल 85 हजार की लूटकांड के मामले में पूर्वी चम्पारण जिले के बासमनपुर कॉलोनी के दीनबंधु के बयान नगर थाना में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चम्पारण के पीपरा कोठी थाना के घरमुठा के समीर […]

विज्ञापन

बेतिया : डीआइजी आवास के समीप हथियार के बल 85 हजार की लूटकांड के मामले में पूर्वी चम्पारण जिले के बासमनपुर कॉलोनी के दीनबंधु के बयान नगर थाना में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चम्पारण के पीपरा कोठी थाना के घरमुठा के समीर दास, परिमल दास व बासमन कॉलोनी के पशुराम दास सहित दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

प्राथमिकी में दीनबंधु ने बताया है कि लड़की की शादी के लिए एडवांस देने के लिए मझरिया के लिए निकला था. तभी बाइक पर सवार सभी आरोपी डीआइजी आवास के समीप आये व हथियार दिखा कर मारपीट कर घायल कर 85 हजार रुपया लूट कर फरार हो गये. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि दीनबंधु के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन