मझौिलया में बैंक से 58 लाख की चोरी

Published at :18 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
मझौिलया में बैंक से 58 लाख की चोरी

सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के पारस पकड़ी में िस्थत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात भीषण चोरी हुई. शातिर चोरों ने बैंक का ग्रिल व सेफ गैस कटर से काट कर 58 लाख रुपये उड़ा लिये. इसमें 50 लाख का सोना और 8 लाख 8 हजार 668 रुपये कैश शामिल हैं. रविवार […]

विज्ञापन

सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के पारस पकड़ी में िस्थत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात भीषण चोरी हुई. शातिर चोरों ने बैंक का ग्रिल व सेफ गैस कटर से काट कर 58 लाख रुपये उड़ा लिये. इसमें 50 लाख का सोना और 8 लाख 8 हजार 668 रुपये कैश शामिल हैं.

रविवार की सुबह बैंक में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गैस कटर, पेचकश, दस्ताना, बोरा, रॉड के साथ चोरी में प्रयोग किये गये उपकरणों को जब्त किया. एसपी विनय कुमार ने चोरी की घटना की पूरी जानकारी गांव वालों व स्थानीय लोगों से इकट्ठा की.

बैंक में चोरी की जानकारी सबसे पहले कैंटीन ब्वाय टून्ना लगी. सुबह जब वह बैंक भवन के पीछे की ग्रिल को टूटा हुआ देखा, तो फौरन उसने फोन कर इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक राहुल कुमार को दी. सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे.मझौलिया थाना की मौजूदगी में बैंक के
मझौिलया में बैक…
मेन गेट का ताला खोला. बैंक के अंदर दाखिल होने पर सभी कक्षों के दरवाजे के लॉक टूटे मिले. बैंक का सबसे सुरक्षित सेफ को भी चोरों ने गैस कटर से काट दिया था. बैंक के रेकार्ड रूम, स्टोर रूम व शाखा प्रबंधक कक्ष के ताले टूटे हुए थे. इन कक्षों में रखी गयी लोहे की अालमारियां भी खुली थीं. पुलिस का अनुमान है कि बैंक में चोर पीछे की खिड़की तोड़ कर दाखिल हुए हैं.
पूरा खजाना खाली. शाखा प्रबंधक राहुल ने बताया कि बैंक से कुल चोरी 58 लाख रुपये की हुई है. इसमें गोल्ड लोन के माध्यम से जमा 50 लाख मूल्य का सोना और नगदी 8 लाख 8 हजार 668 रुपये थे. चोरों ने बैंक का पूरा खजाना ही खाली कर दिया है. इधर घटना की सूचना पर एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार झा, प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन, मझौलिया के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे थे.
पहरेदारी में लगा एक चौकीदार मिला गायब . स्टेट बैंक पारस पकड़ी के पहरेदारी के लिए दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति थाना स्तर से की गयी थी. इसमें चौकीदार मुक्ति पासवान व म. इस्हाक थे. घटना के दिन सिर्फ चौकीदार मुक्ति पासवान था. दूसरा चौकीदार म. इस्हाक बिना सूचना के ही गायब मिला. मझौलिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बिना सूचना के गायब रहने वाले चौकीदार म. इस्हाक से जवाब-तलब किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन