चोरी की 13 बाइक के साथ दो लिफ्टर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Jan 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के विभिन्न जगहों से बाइक चोरी कर सीमावर्ती इलाकों में बेचते थे िलफ्टर सीमावर्ती क्षेत्र में चोरी की बाइक की सूचना पर एसपी ने गठित की थ टीम बेतिया : इंडो-नेपाल सीमाई इलाके से पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. लिफ्टरांे के निशानदेही पर […]
विज्ञापन
जिले के विभिन्न जगहों से बाइक चोरी कर सीमावर्ती इलाकों में बेचते थे िलफ्टर
सीमावर्ती क्षेत्र में चोरी की बाइक की सूचना पर एसपी ने गठित की थ टीम
बेतिया : इंडो-नेपाल सीमाई इलाके से पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली. लिफ्टरांे के निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 13 चोरी की बाइक को भी जब्त की गयी है.
गिरफ्तार बाइक लिफ्टर पूर्वी चम्पारण जिले के पलनवा थाना के बबुनिया के अमर सिंह व रामनगर थाना के रामनगर के लडन खान बताया गया है. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि अमर सिंह इनरवा में चिकित्सक के रुप में काम करता है, जबकि लडन इनरवा थाना के कोइरपकड़ी अपने ससुराल में रहता है.
दोनों ने जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी बाइक चोरी की घटनओं को अंजाम देते थे्. बाइक चोरी करने के बाद सीमाई इलाके के साथ-साथ नेपाल में भी चोरी की बाइक बेच देते थे. उनके गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं.
एएसपी ने बताया कि पुलिस कप्तान विनय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमाई इलाकों में भारी संख्या में चोरी की बाइक का प्रयोग किया जा रहा है. सूचना के आधार पर एएसपी अभियान के नेतृत्व में टीम गठन किया गया. छापेमारी में टीम में थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान, सम्राट दीपक, धनंजय चौधरी, सुभाष मुखिया, जितेन्द्र सुमन आदि शामिल रहे.
चिकित्सा व ससुराल की आड़ में करते थे चोरी
पहना थाना के बबुनिया के रहने वाला अमर सिंह इनरवा बाजार में क्लिनिक खोल कर चिकित्सा का काम करता था. जबकि लडन अपने ससुराल में रहता था.लेकिन दोनों बाइक चोरी कर सीमाई क्षेत्र व नेपाल में ले जाकर बेचने का काम करते हैं. चिकित्सा व गांव का दामाद होने के कारण किसी को इनके करनामे पर शक नहीं होता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




