एसबीआइ का सेफ काट 58 लाख ले गये चोर

सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के पारस पकड़ी में िस्थत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात भीषण चोरी हुई. शातिर चोरों ने बैंक का ग्रिल व सेफ गैस कटर से काट कर 58 लाख रुपये उड़ा लिये. इसमें 50 लाख का सोना और 8 लाख 8 हजार 668 रुपये कैश शामिल हैं. रविवार […]
सरिसवा/बेतिया : मझौलिया थाना के पारस पकड़ी में िस्थत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की रात भीषण चोरी हुई. शातिर चोरों ने बैंक का ग्रिल व सेफ गैस कटर से काट कर 58 लाख रुपये उड़ा लिये. इसमें 50 लाख का सोना और 8 लाख 8 हजार 668 रुपये कैश शामिल हैं.
रविवार की सुबह बैंक में चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से गैस कटर, पेचकश, दस्ताना, बोरा, रॉड के साथ चोरी में प्रयोग किये गये उपकरणों को जब्त किया. एसपी विनय कुमार ने चोरी की घटना की पूरी जानकारी गांव वालों व स्थानीय लोगों से इकट्ठा की.
बैंक में चोरी की जानकारी सबसे पहले कैंटीन ब्वाय टून्ना लगी. सुबह जब वह बैंक भवन के पीछे की ग्रिल को टूटा हुआ देखा, तो फौरन उसने फोन कर इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक राहुल कुमार को दी. सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक बैंक पहुंचे.मझौलिया थाना की मौजूदगी में बैंक के मेन गेट का ताला खोला. बैंक के अंदर दाखिल होने पर सभी कक्षों के दरवाजे के लॉक टूटे मिले. बैंक का सबसे सुरक्षित सेफ को भी चोरों ने गैस कटर से काट दिया था.
बैंक के रेकार्ड रूम, स्टोर रूम व शाखा प्रबंधक कक्ष के ताले टूटे हुए थे. इन कक्षों में रखी गयी लोहे की अालमारियां भी खुली थीं. पुलिस का अनुमान है कि बैंक में चोर पीछे की खिड़की तोड़ कर दाखिल हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




