ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल

बेतिया : बेतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिंगनल के समीप बुधवार की रात बेतिया से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी से एक युवक अचानक गिर गया. जिससे उसका दाहिना पैर कट गया तथा वहीं बाया पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के बानुछापर गांव निवासी जय प्रकाश साह […]
बेतिया : बेतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम आउटर सिंगनल के समीप बुधवार की रात बेतिया से गोरखपुर जा रही सवारी गाड़ी से एक युवक अचानक गिर गया. जिससे उसका दाहिना पैर कट गया तथा वहीं बाया पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के बानुछापर गांव निवासी जय प्रकाश साह का पुत्र लालू कुमार (23) के रूप मे हुई है.
घटना स्थल पर तालाब की रखवाली कर रहे मछुआरों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी. जीआरपी थानाध्यक्ष शंकर राम के नेतृत्व मे पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल एमजेके मे भरती कराया. बताया जाता है कि युवक गोरखपुर मजदूरी करने जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




