सकारात्मक सोच से ही बनेगी सशक्त भारत की तसवीर

Published at :13 Jan 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक सोच से ही बनेगी सशक्त भारत की तसवीर

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से मंगलवार को एमजेके कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 153 वी जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. राम प्रताप नीरज ने किया. उन्होंने कहा कि स्वामी जी सशक्त भारत के प्रबल पक्षधर थे. उनका मानना था कि युवा अपनी ऊर्जा का समुचित उपयोग […]

विज्ञापन

बेतिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की ओर से मंगलवार को एमजेके कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 153 वी जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. राम प्रताप नीरज ने किया. उन्होंने कहा कि स्वामी जी सशक्त भारत के प्रबल पक्षधर थे. उनका मानना था कि युवा अपनी ऊर्जा का समुचित उपयोग समर्थ भारत के निर्माण मे करे. इसके लिए उन्होंने आत्मबल बढ़ाने व सकारात्मक सोच विकसित करने का मंत्र देश के युवाओं को दिया था.

डा. नीरज ने युवाओं को समर्थ भारत के उनके सपनों का साकार करने के लिए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया. कार्यक्रम को डा. सुरेंद्र राय, डा. विनय वर्मा, ई. सुरेंद्र वर्मा आदि ने भी संबोधित किया तथा स्वामी जी के बताये मार्गों को आत्मसात करने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया. एबीबीपी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था.

जिसमें प्रथम पुरस्कार प्रिती कुमारी दूसरा स्थान राजू कुमार यादव तथा तीसरा स्थान अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया. इसके साथ 50 और प्रतिभागी भी पुरस्कृत किये गये. कार्यक्रम के दौरान एवीबीपी के जिला प्रमुख प्रो. अरूण कुमार दत्त ने मुख्य अतिथि डा. नीरज को स्वामी विवेकानंद का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एवीबीपी राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य धनरंजय कुमार कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीयों के पथ प्रदर्शक थे.

उन्होंने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया था. कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अविनाश कुमार ने किया. मौके पर रवि पटेल, सुजीत कुमार, प्रीतम कुमार, धीरज पांडेय, उत्तम कुमार, चंदन सिंह, रंजन कुमार आदि मौजूद थे.

वहीं युवा दिवस के अवसर पर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर हरिवाटिका मे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत युवा सन्यासी स्वामी विवेकानंद की 153 वीं जयंती पर पुष्पांजलि से की गयी. इस अवसर पर भैया-बहनों के बीच 12 खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी तथा उसमें विजयी 36 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नर्वदा मिश्र ने की. मौके पर सचिव डा. ओम प्रकाश यादव, वसंत राव भुसारी, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, गोविंद शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद, राजकिशोर मिश्र, मिथलेश कुमारी, पूनम कुमारी, अंजना मिश्रा आदि मौजूद रहे.
मझौलिया . भारतीय राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले युवा युग पुरूष स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य मे बहुआरवा पंचायत भवन मे स्वच्छता अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर विधायक मदन मोहन तिवारी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष म. कलीमउल्लाह, युवा शक्ति के अध्यक्ष राकेश कुमार चौहान समेत कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण संयुक्त रूप से किया गया.
वहीं स्वच्छ चंपारण, समृद्ध चंपारण, उठों जागों और तब तक मत रूको, जब तक मंजील प्राप्त नहीं हो सके. विधायक श्री तिवारी एवं युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी की श्लोगन पर प्रकाश डा. मौके पर युवा शक्ति के सचिव सुजीत रमण सिंह, चौधरी केतन राज, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, देवेश दत्त त्रिपाठी, अरविंद किशोर, लोक सभा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेश दत्त त्रिपाठी, पहाड़ी यादव, आदर्श दूबे, नरेंद्र पांडेय, सुभाष सिंह, चुन्नू सिंह, बिकाउ मियां, विसुनदेव ठाकुर, म. कलीमउल्लाह, किशोरी महतो, अंजनी कुमार, आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन