सीडीपीओ के नहीं रहने पर नाराजगी

बेतिया : सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बेतिया सीडीपीओ अनुपस्थित होने को लेकर बीस सूत्री सदस्यों द्वारा हंगामा किया गया. सदस्यों ने बताया कि बीस सूत्री की बैठक में कभी भी सीडीपीओ मौजूद नहीं रही है. जिसको लेकर […]
बेतिया : सदर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष नागेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बेतिया सीडीपीओ अनुपस्थित होने को लेकर बीस सूत्री सदस्यों द्वारा हंगामा किया गया. सदस्यों ने बताया कि बीस सूत्री की बैठक में कभी भी सीडीपीओ मौजूद नहीं रही है.
जिसको लेकर आंगनबाड़ी से संबंधित कई अनियमितता बढ़ती जा रही है. बैठक को संबोधित करते हुए बेतिया विधायक मदन मोहन तिवारी ने किसानों को समय पर बीज, डीजल अनुदान राशि का भुगतान करने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी होती है तो दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए सरकार को लिखा जायेगा. वहीं बीस सूत्री सदस्य जहांगीर आलम ने हजारी पशु मेला मैदान का अतिक्रमण पर रोक लगाने का मुद्दा अधिकारी के समक्ष रखा.
साथ ही विपिन उच्च विद्यालय के पीछे बेकार पड़े बड़े भूमि में आधुनिक पार्क निर्माण कराने, न्यू कॉलोनी के रास्ते प्रखंड कार्यालय एवं समाहरणालय चौक से प्रखंड कार्यालय सड़क का चौड़ीकरण कराने, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण में तेजी लाने, बेतिया राज ड्यूडी में अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करने, शहर में चोरी की घटना को देखते हुए रात्रि गश्ती तेजी लाने, राजकीय कृत पांडेय +2 बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय न्यू कॉलोनी स्कूल को अतिक्रमण मुक्त करने का मुद्दा उठाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




