दो बच्चों की मां का अपहरण प्राथमिकी दर्ज

Published at :12 Jan 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो बच्चों की मां का अपहरण प्राथमिकी दर्ज

नौतन :थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया गांव से रिश्तेदार ने शादी का झासा दिखा शादी शुदा दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है. पीडि़ता के पिता भरत यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. गुदरिया गांव निवासी भरत यादव की पुत्री की शादी सात […]

विज्ञापन

नौतन :थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया गांव से रिश्तेदार ने शादी का झासा दिखा शादी शुदा दो बच्चों की मां का अपहरण कर लिया गया है. पीडि़ता के पिता भरत यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.

गुदरिया गांव निवासी भरत यादव की पुत्री की शादी सात वर्ष पूर्व गोपालगंज के विश्वंबरपुर गांव हरीराम राय के साथ हुई थी. पिछले चार जनवरी को अपहृता के पिता मजदूरी करने चले गये. जब शाम में घर वापस लौटा तो लड़की एक बच्चे के साथ गायब मिली. खोजबीन करने पर घर मे दो मोबाइल नंबर 9523611267 तथा 7254921985 का कागज पर लिखा मिला फोन करने पर दोनों मोबाइल बंद पाया गया.
अपहृता के पिता ने रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन किया. परंतु उसका कही आता पता नहीं चला. रविवार की शाम अपहृता के पिता भरत यादव ने रिश्तेदार बता विवाहिता को अगवा करने वाली के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन