871 अफसर व कर्मियों ने दिये एग्जाम

बेतिया : राज्य सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित सरकारी सेवकोें के लिये हिंदी टिप्पणी एवं प्ररूपण परीक्षा रविवार को हुई. परीक्षा केंद्र विपिन हाई स्कूल में कुल 871 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. इस परीक्षा में सरकारी सेवा के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को छोड़ बाकी लोग शामिल थे. ज्यादातर क्लास टू व थ्री के अधिकारी […]
बेतिया : राज्य सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित सरकारी सेवकोें के लिये हिंदी टिप्पणी एवं प्ररूपण परीक्षा रविवार को हुई. परीक्षा केंद्र विपिन हाई स्कूल में कुल 871 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. इस परीक्षा में सरकारी सेवा के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को छोड़ बाकी लोग शामिल थे. ज्यादातर क्लास टू व थ्री के अधिकारी व कर्मी शामिल थे. परीक्षा के केंद्राधीक्षक अपर समाहर्ता, विभागीय जॉच खबीर एवं प्रेक्षक अपर समाहर्ता अंसार अहमद थे.
परीक्षा वीक्षकों में निदेशक, डीआरडीए रंजीत कुमार सिंह, जिला भूअर्जन पदाधिकारी राजीव शंकर, जिला योजना पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद, जिला जन सपर्क पदाधिकारी सुशील कुमार वर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वारिश खान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शशि कांत पासवान, जिला प्रबंधक, एसएफसी प्रमोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह, डीपीओ, एसएसए मोतीउर रहमान, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र चौबे, जिला कृषि पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह, वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार, अनिल कुमार झा,सत्येंद्र यादव, राजमोहन झा, नुरूल हक शिवानी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




