दोनों लड़कियों को प्रेमी ने ही ट्रेन से फेंका

बेतिया : उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद संत नगर की दो सहेलियां श्रेया व ममता को उनके प्रेमियों ने ही दगा दिया व चलती ट्रेन से फेंक दिया . दोनों लड़की घर-बार छोड़ कर प्रेमी के संग 7 जनवरी को निकल गयी लेकिन उन्हें क्या मालूम था, जिसके खातिर दोनों ने घर-बार छोड़ा वही मार डालेगा. […]
बेतिया : उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद संत नगर की दो सहेलियां श्रेया व ममता को उनके प्रेमियों ने ही दगा दिया व चलती ट्रेन से फेंक दिया . दोनों लड़की घर-बार छोड़ कर प्रेमी के संग 7 जनवरी को निकल गयी लेकिन उन्हें क्या मालूम था, जिसके खातिर दोनों ने घर-बार छोड़ा वही मार डालेगा. जानकारी के अनुसार श्रेया श्रीवास्तव की मौत हो गयी, वहीं ममता जीवन- मौत से गोरखपुर में जूझ रही है. इसका खुलासा श्रेया के पिता धर्मेन्द्र वर्मा के दिये बयान से हुआ है.
धर्मेन्द्र ने बेतिया पुलिस व जीआरपी को दिये बयान में बताया कि श्रेया श्रीवास्तव व ममता मिश्र दोनों सहेली हैं व एक ही मुहल्ले के रहने वाली भी. गुरुवार को दोनों कॉलेज जाने की बात कह निकली व शाम तक घर नहीं पहुंची. श्रेया का मोहल्ले के शिवम व ममता का अमन वर्मा से प्रेम प्रसंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




